विधानसभा का बजट सत्र आज से, हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट ने नहीं दी इजाजत तो हाईकोर्ट में की अपील, आज होगी सुनवाई

रांची : विधानसभा का बजट सत्र शुक्र्रवार से शुरू हो रहा है। वर्तमान पंचम विधानसभा का यह अंतिम बजट सत्र होगा। चंपाई सोरेन सरकार 27 फरवरी को बजट पेश करेगी। पहले दिन वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इस बजट सत्र में सात कार्य दिवस है। स्पीकर रविंदनाथ महतो ने गुरूवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि सत्र छोटा है, इसलिए हर पल का सदुपयोग करें। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरकार का ये पहला बजट है इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आम चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, बहुत समय नहीं है, पहले बजट सत्र 9 फरवरी से होना था। ये बजट झारखंड के हित में होगा, हम बहुत अच्छा बजट लेकर आ रहे है। सरकार हर सवालों का जवाब देगी, हम हर परिस्थिति के लिए तैयार है।
वही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजट सत्र में भाग लेने के लिए पीएमएलए कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे गुरूवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई होगी। पीएमएलए कोर्ट में याचिका पर सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से महाधिवक्ता ने ढुल्लू महतो और नलिन सोरेन का उदाहरण देकर बजट सत्र में भाग लेने की अपील की थी जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now