रांची: शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पांच से छह युवक एके 47 जैसी दिखने वाली राइफलों और अन्य हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं। हथियारों के खुले प्रदर्शन के साथ वीडियो में लिखा वीडियो में संदेश भी चल रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि युवक बिना लाइसेंस हथियार लेकर घूमते हैं और उन्हें किसी का डर नहीं है। वीडियो में यह भी लिखा है कि उनके संबंध प्रभावशाली लोगों से हैं और वे किसी भी स्थिति के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
वीडियो रांची के एक इलाके का
वीडियो में दावा किया गया है कि हम बिना लाइसेंस का हथियार लेकर घूमते हैं, तुम बिना लाइसेंस के सड़क पर गाड़ी नहीं निकाल सकते। हमारे लिंक उनके साथ हैं, जब इरादा करने का हो तो तैयारी नहीं करते, हम हमेशा तैयार रहते हैं।यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर SK Sonu Khan नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह रांची के किसी इलाके का वीडियो है और इसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान सोनू खान के रूप में की जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि वीडियो में दिख रहे हथियार असली हैं या फिर डमी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोगों में चर्चा तेज है।


