डेस्कः बिहार के गया से एक वीडियो सामने आया है जिससे बिहार पुलिस की छवि एक बार फिर से धुमिल हुई है। गया जिले से आये इस हैरान करने वाले वीडियो में एससी-एसटी थाना के प्रभारी मुकेश कुमार बार बालाओं के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे है।
गोपाल खेमका की हत्या का सुपारी देने वाला अशोक साव गिरफ्तार, 10 लाख रुपये में हायर किया था शूटर
यह मामला 3 जुलाई का बताया जा रहा है। वीडियो में थानाध्यक्ष एक बर्थडे पार्टी में मंच पर चढ़कर बार बालाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, गया पुलिस हरकत में आ गई।
बिहार में महिलाओं को 35 % आरक्षण का एलान, चुनाव से पहले नीतीश सरकार का मास्टरस्ट्रोक
गया के सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच साइबर डीएसपी से कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मांगी बिहार सरकार से रिपोर्ट, मामले में तीन गिरफ्तार
इस घटना पर एसपी ने बताया कि ड्यूटी में अनुशासन की अवहेलना और आचरण के विपरीत यह कृत्य पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाता है। आगे थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है और विभागीय स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गया पुलिस महकमे में हलचल मच गई है और इस तरह की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया जा रहा है।
गयाः थाना प्रभारी का बार बाला के साथ डांस का वीडियो वायरल
SC-STथाना प्रभारी मुकेश कुमार बार बाला के साथ बर्थ डे पार्टी में लगा रहे है ठुमके@GAYAPOLICEBIHAR @bihar_police #Bihar pic.twitter.com/O82mzQc0jt
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 8, 2025


