धनबादः रविवार देर रात धनबाद के सरायढ़ेला में सिंह मेंशन पर हुई बमबाजी मामले में नया मोड़ आ गया है। झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह के घर पर हुए हमले को लेकर अमन सिंह गैंग के शंकर सिंह ने हमले की जिम्मेदार ली थी। इसको लेकर शंकर सिंह का एक पत्र भी वायरल हुआ था जिसमें हमले की जिम्मेदारी ली गई थी और रंगदारी की डिमांड की गई थी।
सिंह मेंशन पर बमबाजी की अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी, कहा-‘रंगदारी देनी होगी’
शंकर सिंह के इस कथित पत्र के बाद सोमवार शाम अमन सिंह गैंग के सदस्य कहने वाले आशीष शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर शंकर से अमन सिंह गैंग के नाता को नकारा। आशीष शुक्ला ने वीडियो जारी कर कहा कि अमन सिंह गैंग का सिंह मेंशन पर हुए हमले में कोई हाथ नहीं है, शंकर सिंह पूरी तरह से फर्जी है। बहुत जल्द दिखाउंगा कि अमन सिंह का बदला क्या होगा। अमन सिंह और अमन साहू गैंग एक था।
अमन सिंह गैंग के आशीष शुक्ला का वीडियो आया सामने
सिंह मेंशन पर बमबाजी की जिम्मेदारी लेने वाले शंकर सिंह से किसी भी रिश्ते को नकारा@dhanbadpolice @JharkhandPolice #Jharkhand pic.twitter.com/DeTBN7LOm7
— Live Dainik (@Live_Dainik) February 2, 2026








