वेनेजुएला में 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप , 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका, 7 से ज्यादा तीव्रता के 2 झटके, VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2026

वेनेतुएला में 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप , 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका, 7 से ज्यादा तीव्रता के 2 झटके, VIDEO

डेस्कः वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही की आशंका है। USGS ने 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका जताई है।वेनेजुएला में 39 सेकंड के अंतर पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे कई इमारतें ढह गईं और बड़े पैमाने पर तबाही हुई।इसे पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है। राहत और बचाव अभियान जारी है।


दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो बड़े भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी. दोनों भूकंपों के बीच सिर्फ 39 सेकंड का अंतर था। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था और इसका केंद्र राजधानी कराकास से करीब 20 किमी दूर काराबोबो राज्य में था। इसके कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप आया।
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, यह वेनेजुएला में पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। इससे पहले साल 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। USGS ने चेतावनी दी है कि इस भूकंप में भारी जनहानि हो सकती है। एजेंसी के मुताबिक 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत होने की संभावना 44% है, जबकि 1 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका 30% तक है।


सुनामी की चेतावनी वापस ली गई
भूकंप के बाद प्यूर्टो रिको, अमेरिकी और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई थी। अरूबा, कुरासाओ और बोनेयर द्वीपों के लिए भी खतरे की बात कही गई थी, लेकिन करीब एक घंटे बाद यह चेतावनी वापस ले ली गई। भूकंप से जुड़ी एक बेहद दुर्लभ घटना देखने को मिली। सिर्फ 2 घंटे के अंदर दो बड़ी घटनाएं हुईं, जो आमतौर पर 1,000 से 1,200 साल में एक बार देखने को मिलती हैं।वेनेजुएला में एक ही जगह पर लगभग बराबर ताकत के दो बड़े भूकंप आए।वहीं जापान में भी 6.9 या उससे ज्यादा तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया।


एक्सपर्ट्स का कहना है कि इतनी कम समय में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह के बड़े भूकंप आना बहुत ही असामान्य और दुर्लभ घटना है। वेनेजुएला ऐसे क्षेत्र में स्थित है जहां कैरेबियन और दक्षिण अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटें आपस में मिलती हैं, इसलिए यहां भूकंप का खतरा बना रहता है। 1967 में कराकास में आए 6.6 तीव्रता के भूकंप में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। वहीं 1812 के विनाशकारी भूकंप में करीब 30 हजार लोगों की जान गई थी। अब ताजा भूकंप को वेनेजुएला के आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी आपदाओं में गिना जा रहा है।

See also  ट्रंप से भयंकर विवाद के बाद एलन मस्क ने बनाया नया दल, नाम रखा- अमेरिका पार्टी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now