Vaibhav Suryavanshi की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर नए कप्तान, टीम इंडिया का हुआ ऐलान

Vaibhav Suryavanshi की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर नए कप्तान, टीम इंडिया का हुआ ऐलान

डेस्कः भारत के टी-20 किक्रेट टीम को नया कप्तान शनिवार को मिल गया। तमाम अटकलों के बीच श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया है, वहीं युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में पहली बार शामिल किया गया है। शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान किया गया। तीनों टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, वहीं तिलक वर्मा टीम के उप-कप्तान बने हैं।15 साल 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री हुई है।
15 साल के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार टीम इंडिया में मौका मिल गया है। इस तरह वो भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स और इंडिया-ए के अनौपचारिक टेस्ट टूर के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान किया।उधर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया है। वो एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेंगे और उन्हें मोहम्मद सिराज की जगह टीम में जगह मिली है। हालांकि सिराज इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर टी20 टीम में शामिल किए गए हैं।
श्रेयस ने कप्तान, आयरलैंड-इंग्लैंड के लिए एक ही टीम
शनिवार 6 जून को BCCI हेडक्वार्टर में चली सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग के बाद बोर्ड के सचिव देवजित सैकिया ने अय्यर को कप्तान बनाने का ऐलान किया। इसके साथ ही भारतीय टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव के सफल दौर का अंत हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने हाल ही में वर्ल्ड कप अपने नाम किया। वहीं अब 2028 के वर्ल्ड कप और ओलंपिक गेम्स को ध्यान में रखते हुए नए दौर का आगाज हुआ।
टीम इंडिया को जून के अंत में आयरलैंड और फिर वहीं से इंग्लैंड का दौरा करना है। आयरलैंड में भारत को 2 और इंग्लैंड में 5 टी20 मैच खेलने हैं। इन दोनों सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों का एक ही स्क्वॉड चुना गया है, जो इन सभी 7 मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेगा। इसमें सबसे खास नाम वैभव सूर्यवंशी का है, जो सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए सेलेक्ट होने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके अलावा IPL में प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी शामिल किया गया है। इस दौरे की शुरुआत 27 जून से होगी, जबकि इंग्लैंड सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी।
आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए T20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और वैभव सूर्यवंशी।
एशियन गेम्स के लिए स्क्वॉड
वहीं इन दोनों सीरीज से अलावा सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए 15 खिलाड़ियों का स्क्वॉड चुना गया है। इसमें भी 14 खिलाड़ी वही हैं, जिन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड के लिए चुना गया है। इस स्क्वॉड में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रिंस को जगह नहीं मिली है। गेम्स 19 सितंबर से शुरू होंगे।
स्क्वॉडः श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह।
इंडिया-ए स्क्वॉड श्रीलंका दौरे के लिए
ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बराड़, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, एन जगदीशन, अमन मोखाड़े, शेक रशीद, जीशान अंसारी।

See also  14 साल का वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट का नया सुपर स्टार: आईपीएल में एक छक्के ने बना दिया मशहूर, बिहार में खेल प्रेमियों में जश्न
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now