उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा स्थगित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विशेषज्ञों के एक समिति का किया गठन,नियामवली की होगी समीक्षा

उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा स्थगित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विशेषज्ञों के एक समिति का किया गठन

रांची: हेमंत सोरेन ने राज्य में जारी उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने ने बड़ा फैसला लेते हुए अगले 3 दिनों तक प्रक्रिया को स्थगित किया है। शोकाकुल परिवार को राहत पहुंचाने के प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। सुबह 9 बजे के बाद दौड़ किसी भी सूरत में नहीं करने का निदेश दिया। साथ ही नियमावली की समीक्षा कर उसमें भी बदलाव करने की बात कही है।

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पहुंचे अजमेर शरीफ, मंगलवार को दिल्ली में नवनिर्मित झारखंड भवन का करेंगे उद्घाटन

8133d0a4 77bd 4cdc 8097 fe1c9108ca9e

सीएम ने हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जोहार साथियों,उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में दौड़ के क्रम में प्रतिभागियों की असामयिक मृत्यु दुःखद और मर्माहत करने वाली है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाये गये नियमावली की अविलंब समीक्षा का निर्देश देते हुए हमने इस ढंग की भविष्य की सभी बहालियों के लिए नियमावली में बदलाव करने का निर्देश दिया है, साथ ही इस प्रक्रिया में दुर्भाग्यवश पीड़ित और शोकाकुल परिवार को सरकार की तरफ से तत्काल राहत पहुंचाने के लिए प्रस्ताव बनाने का भी निर्देश दिया गया है।

एहतियातन अगले 3 दिनों के लिए हमने इस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्देश दिया है। दौड़ का आयोजन अब प्रातः 9 बजे के बाद किसी भी सूरत में नहीं की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को दौड़ के पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण की जरूरत महसूस होगी उनके लिए चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था होगी तथा सभी प्रतियोगिता स्थलों पर प्रतिभागियों के लिए नाश्ते/फल का व्यवस्था होगी जिससे कि कोई भूखे पेट दौड़ में हिस्सा न ले।

आखिर किन कारणों से हमारे गांव – समाज के अपेक्षाकृत स्वस्थ / चुस्त लोग, पूर्व से चली आ रही शारीरिक परीक्षा में हताहत हो जा रहे हैं, आखिर झारखंड सहित देश में पिछले 3-4 वर्षों में सामान्य जन के स्वास्थ्य में ऐसा क्या बदलाव आया है ? इन युवाओं की असामयिक मृत्यु के कारणों की समीक्षा करने के लिए, जिससे की भविष्य में ऐसी दुर्घटना घटित न हो, हमने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भी एक समिति का गठन कर परामर्श रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now