पटना में पूर्व मुखिया संजय कुमार यादव का शव मिलने पर बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,आर्म्स एक्ट केस में 10 महीने से था फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 10, 2026

पटना में पूर्व मुखिया संजय कुमार यादव का शव मिलने पर बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,आर्म्स एक्ट केस में 10 महीने से था फरार

पटना: बिहटा थाना क्षेत्र में राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय कुमार यादव का शव मिलने के बाद जोरदार हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिहटा-बिक्रम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पूर्व मुखिया संजय कुमार यादव का संदिग्ध स्थिति में शव राघोपुर गांव के तरवां बोरिंग के पास मिला। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।मामले की गहन जांच के लिए पटना FSL टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस फिलहाल यह पता लगा रही है कि यह हत्या है या कोई अन्य कारण है।

bh man 01 purv mukhiya ka mila shav in bihta 10072026080723 1007f 1783651043 957

पूर्व मुखिया पर कई आपराधिक मामले: संजय कुमार यादव पर आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वे लंबे समय से कई मामलों में फरार चल रहे थे। शव मिलने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।
परिजनों का हत्या का आरोप: मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपराधियों ने उनकी हत्या कर शव को खेत के बोरिंग के पास फेंक दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम: शव मिलने की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों ने बिक्रम-बिहटा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रयासरत है।

See also  धनबाद के चिटाही बहीयरडीह में अवैध खनन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, रात में सड़क पर उतरे ग्रामीण

27113575 mukhiya2
क्या कहती है पुलिस?: बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि “घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है, साथ ही पटना FSL टीम को सूचना दे दी गई है। हत्या है या और कुछ इसकी जांच की जा रही है। संजय कुमार यादव ऊपर आर्म एक्ट एवं अन्य कई अपराधिक मामले दर्ज थे और कई मामलों में फरार भी चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now