UP Police Bharti Result : उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक और प्रधान परिचालक (यांत्रिक) की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परिणाम भर्ती बोर्ड की वेबसाईट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है। लेकिन आपकी सुविधा के लिए हमने परिणाम जानने के लिए सीधां लिंक दिया है। जहां पर क्लिक करके पूरा रिजल्ट देख सकते हैं।
इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच होगी। इसकी समय सारिणी भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए पहले डिप्लोमा धारक को ही अर्हता थी। पर, बाद में डिग्री धारकों को भी इस परीक्षा को देने की अनुमति दे दी थी। इसके खिलाफ डिप्लोमा धारक कोर्ट चले गए थे।

मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक खाते में जा रहा था 112 महिलाओं का पैसा
निचली अदालत से तो राहत नहीं मिली थी लेकिन हाईकोर्ट ने डिप्लोमा धारकों को राहत देते हुए आदेश दिया था कि इस भर्ती के लिए डिग्री धारक मान्य नहीं होंगे। हालांकि भर्ती बोर्ड ने जो परीक्षा परिणाम जारी किया है, उसमें डिग्री धारकों को भी सफल अभ्यर्थियों की सूची में स्थान दिया गया है।
बोर्ड ने यह व्यवस्था कर दी है कि शारीरिक मानक परीक्षा के बाद के परिणाम में सिर्फ डिप्लोमा धारकों को ही मान्य किया जाएगा। कोर्ट के आदेश को मानते हुए इंजीनियरिंग की स्नातक डिग्री धारक वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए अर्ह नहीं माना जाएगा। कट ऑफ के निर्धारण में पदों की सख्या के लगभग 10 गुना (कुल 9807) अभ्यर्थियों को घोषित परिणाम में शामिल किया गया है।
घर के बाहर टहल रही थी लड़की, अचानक 8 कुत्तों ने किया हमला; खौफनाक Video
यहां देखें रिजल्ट , डायरेक्ट लिंक
यहां देखें कटऑफ
1 अनारक्षित 306.05042
महिला- 278.79536
2 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 274.66460
महिला- 223.14828
3 अन्य पिछडा वर्ग 289.10934
महिला- 252.49682
4 अनुसूचित जाति 260.64316
महिला- 213.16055
5 अनुसूचित जनजाति 219.84429
महिला- 213.21782