केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नातिन की हत्या, पति ने विवाद के बाद मारी गोली, 14 साल पहले की थी अंतरजातीय विवाह

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नातिन की हत्या, पति ने विवाद के बाद मारी गोली, 14 साल पहले की थी अंतरजातीय विवाह

गयाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन सुषमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप सुषमा के पति रमेश कुमार पर लगाया गया है। घटना अतरी प्रखंड के टेटुआ गांव की है।

जयराम महतो और श्वेता सिंह की लड़ाई थाने तक पहुंची, डुमरी विधायक ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
जीतन राम मांझी की नातिन सुषमा अतरी ब्लॉक में विकास मित्र का काम करती थी और विकास पटना में ट्रक चलाने का काम करता था। विकास पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी सुषमा की घर में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है।

नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, केन बम को बरामद कर किया डिफ्यूज
सुषमा और विकास ने 14 साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था। रदात के वक्त मृतका की बहन और बच्चे घर पर दूसरे कमरे में ही थे। गोली की आवाज सुनते ही मृतका की बहन और बच्चे मौके पर पहुंचे। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सुषमा के घर पहुंचे. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now