रांची-लोहरदगा-टोरी रेल लाइन से अज्ञात शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 30, 2026

पलामू में बिजली मोटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत

लोहरदगा : रांची-लोहरदगा-टोरी रेल लाइन में सदर थाना क्षेत्र के हेंदलासो हरिहरपुर गांव के समीप रविवार को एक अज्ञात शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचानी कराने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों से मृतक के हुलिए और कपड़ों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे की उसकी पहचान जल्द हो सके। बताया जाता है कि सदर थाना पुलिस और आरपीएफ को सूचना मिली थी कि हेंडलासो हरिहरपुर गांव के समीप रेल लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है या मामला किसी अन्य घटना से जुड़ा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है।

See also  लोहरदगा में मुर्हरम पर उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार, मॉक ड्रिल कर दिखाया दम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now