उलगुलान न्याय महारैली के लिए कल्पना सोरेन ने जारी किया 12 एजेंडा, दिल्ली और मुंबई के तर्ज पर होगा रांची में JMM का शक्ति प्रदर्शन

रांची : 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाले उलगुलान महारैली की तैयारी झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से युद्ध स्तर पर हो रही है। इस रैली में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे। कल्पना सोरेन खुद इस रैली की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होने गठबंधन के कई नेताओं को इस महारैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। जेएमएम की ओर से हो रही महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित गठबंधन के कई नेताओं के इस रैली में शामिल होने की संभावना है।
कल्पना सोरेन ने इस महारैली को लेकर 12 एजेंडा को सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जनता को संदेश देने की कोशिश की है। न्याय उलगुलान महारैली को लेकर जो एजेंडा रखा गया है वो इस तरह है-
👉🏽 तानाशाही के खिलाफ

👉🏽 चंदा चोरों के खिलाफ

👉🏽 इलेक्टोरल बॉण्ड महालूट के खिलाफ

👉🏽 जल, जंगल, जमीन लूटने वालों के खिलाफ

👉🏽 आदिवासी विरोधियों के खिलाफ

👉🏽 दलित विरोधियों के खिलाफ

👉🏽 पिछड़ा विरोधियों के खिलाफ

👉🏽 अल्पसंख्यक विरोधियों के खिलाफ

👉🏽 महिला, युवा, किसान, मजदूर विरोधियों के खिलाफ

👉🏽 सरकारी संपत्तियों को बेचने वालों के खिलाफ

👉🏽 बेरोजगारी के खिलाफ

👉🏽 महंगाई के खिलाफ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now