लोहरदगा के दो छात्रों को मिली JPSC परीक्षा में सफलता, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2025

लोहरदगा के दो छात्रों को मिली JPSC परीक्षा में सफलता, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

लोहरदगाः जिले के दो छात्रों ने जेपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई है। कैरो प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के दो युवाओं ने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गांव का नाम रौशन किया है। दोनों युवा जेपीएससी में सफलता प्राप्त कर अधिकारी बने हैं। लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड के गाराडीह गांव निवासी गुलाम रजा और टाटी के कृष्णा कुमार शुक्ला ने जेपीएससी में सफलता पाई है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि कैरो के गाराडीह गांव निवासी गुलाम रजा ने न सिर्फ जेपीएससी में सफलता पा कर अपने गुरु, स्वजनों को गौरवान्वित कर दिया है, बल्कि गाराडीह गांव में मुस्लिम समुदाय में पहली बार किसी को सरकारी नौकरी मिलने का एक सुंदर रिकार्ड भी बना दिया है। दोनों का चयन झारखंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के लिए हुआ है। लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड अंतर्गत छोटे से मुस्लिम बहुल गांव गाराडीह से मकसूद खान के पुत्र गुलाम रजा ने जेपीएससी परीक्षा में 17वां रैंक से उतीर्ण होकर सफलता पाई है। गाराडीह गांव में पहली बार किसी मुस्लिम परिवार के प्रतिभागी को सरकारी नौकरी प्राप्त हुआ है। गुलाम रजा की शुरुआती पढ़ाई लोहरदगा स्थित डिवाइन स्पार्क विद्यालय से हुई। जिसके बाद उन्होंने रांची स्थित मारवाड़ी कालेज से वाणिज्य से इंटरमीडिएट किया। वहीं स्नातक की पढ़ाई रांची के ही संत जेवियर कालेज से आर्ट्स लेकर किया। उन्होंने दूसरी बार में यह सफलता अर्जित किया है। गुलाम रजा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उनका मानना है कि मेहनत के आगे सब कुछ बौना है। अगर मन में दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर मेहनत करता है, तो उसे निश्चित रूप से सफलता मिलती है। गुलाम रजा के पिता मकसूद खान वर्तमान में खेती-बारी व छोटे-मोटे व्यवसाय करते हैं। उनका कहना है कि अपने पुत्र को पढ़ाने के लिए उन्होंने काफी परिश्रम किया है। मकसूद खान का एकमात्र पुत्र गुलाम रजा है। वहीं दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है व पत्नी गृहणी हैं।

See also  बिहार के स्कूल में बार बालाओं ने लगाये ठुमकें, दारोगा स्टेज पर बैठकर ले रहे थे मजा, Viral Video


झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, देखिये सफल उम्मीदवारों की लिस्ट

वहीं कैरो टाटी गांव निवासी प्रदीप शुक्ला के पुत्र कृष्णा कुमार शुक्ला ने जेपीएससी परीक्षा में 96वां रैंक प्राप्त किया है। इस सफलता का श्रेय कृष्णा कुमार ने अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। कृष्णा कुमार ने बताया कि उनके पिता पिलर की तरह खड़े होकर सफलता दिलाने में भूमिका निभाई है। एक पिता का पुत्र के प्रति जो फर्ज होता है, उन्होंने उसे बखूबी निभाया है। कृष्णा कुमार शुक्ला के पिता प्रदीप शुक्ला अंचल अमीन से सेवानिवृत हो चुके हैं। टाटी जैसे छोटे से गांव में पैदा हुए कृष्णा कुमार शुक्ला ने बहुत बड़ी उपलब्धि अर्जित किया है। उनके इस सफलता से प्रखंड सहित जिला में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कृष्णा कुमार शुक्ला वर्ष 2013 में रांची स्थित कैंब्रिज स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास किया था। वहीं इंटर की पढ़ाई रांची स्थित डीएवी कपिलदेव से वर्ष 2015 में किया था। जबकि स्नातक की पढ़ाई गोस्सनर कॉलेज से आर्ट्स लेकर किया था। उन्होंने बताया दूसरी बार मे उन्होंने जेपीएससी की परीक्षा पास किया। उनके चाचा अशोक कुमार शुक्ला टाटी गांव के विद्यालय में पारा शिक्षक हैं।

See also  लोहरदगा में परीक्षा देने निकली इंटर की छात्रा लापता, रांची रिंग रोड़ पर मिली बेहोश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now