क्लास रूम में कट्टा और चाकू लेकर पहुंचे दो छात्र, हजारीबाग के स्कूल में मचा कोहराम

क्लास रूम में कट्टा और चाकू लेकर पहुंचे दो छात्र, हजारीबाग के स्कूल में मचा कोहराम

हजारीबागः पद्मा स्थित आरएन प्लस टू उच्च विद्यालय के दो छात्र को एक कट्टा, चाकू और लोहे के पंजा के साथ पकड़ा गया। दोनों ही छात्र नौंवी क्लास के छात्र है। उसमें से एक छात्र के पास से कट्टा और चाकू बरामद किया गया। उक्त छात्र लाटी गांव का रहने वाला है। उसके साथ पकड़ा गया दूसरा छात्र पदमा गांव का रहने वाला है।

झारखंड की बेटी शांभवी जायसवाल बनीं ICSE बोर्ड परीक्षा में कंट्री टॉपर, जमशेदपुर के लोयला स्कूल की है छात्रा
ये दोनों छात्र 9वीं की कक्षा में कट्टा लहरा रहे थे। स्कूल के अन्य छात्र ये सब देखकर डर गये, इसके बाद अन्य छात्रों ने इसकी सूचना स्कूल के शिक्षक को दी। स्कूल के शिक्षक ये सब सुनकर हैरान और परेशान हो गये। इसके बाद शिक्षक ने स्कूल के प्रभारी भगवानदत मिश्रा को दोनों छात्रों के बारे में बताया। प्रभारी ने तुरंत इसकी सूचना मुखिया अनिल मेहता और पदमा पुलिस को दी। पदमा पुलिस दो छात्रों के पास हथियार होने की सूचना के बाद फौरन स्कूल पहुंची। पुलिस ने दोनों छात्र को कट्टा, चाकू और लोहे के पंजा के साथ हिरासत में ले लिया।

धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स IPL के प्लेऑफ से बाहर, माही ने दिया भावुक बयान
छात्रों और शिक्षकों ने बताया कि तीन दिन पहले भी दोनों छात्र कट्टा लेकर स्कूल पहुंचे थे। जानकारी मिलने पर शिक्षकों ने छात्र से पूछताछ भी की थी। इसके बाद छात्रों ने अपनी गलती मानते हुए दुबारा ऐसा नहीं करने का वादा किया था। फिर 30 अप्रैल को दोनों छात्र कट्टा लेकर स्कूल आये और अपनी क्लास में कट्टा लहराने लगे अन्य छात्रों को दिखाने लगे, धमकाने भी लगे। पुलिस ने दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में पदमा ओपी प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र के पास से बरामद हथियार ऑरिजनल कट्टा नहीं है। बाकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनको ये किसने दिया इसको लेकर भी जानकारी ली जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now