- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

रांची में खेले जाएंगे भारत के दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, टीम इंडिया का धमाकेदार होम शूड्यूल जारी

रांची में खेले जाएंगे भारत के दो क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय मैच, टीम इंडिया का धमाकेदार होम शूड्यूल जारी

डेस्कः टीम इंडिया घरेलू सीजन 2026-27 में 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। भारत की ऑस्ट्रेलिया समेत चार टीमों से टक्कर होगी। इसमें दो मैच झारखंड की राजधानी रांची में भी खेले जाएंगे।रांची के जेसीएस स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को टी-20 मुकाबला खेला जाएगा, वहीं 19 से 23 फरवरी 2027 को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच भी रांची में खेला जाएगा।

रांची की सीनियर DCM सूची सिंह को पद से हटाया गया, घूसखोरी कांड में CBI की पूछताछ के बाद कार्रवाई
BCCI ने टीम इंडिया के होम सीजन (2025-26) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह सीजन बेहद व्यस्त और रोमांचक रहने वाला है, जिसमें भारत चार धुरंधर टीमों वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा।इस पूरे होम सीजन में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे।सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी। वेस्टइंडीज की टीम इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेलेगी। वनडे मैच तिरुवनंतपुरम,गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे। जबकि T-20 मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 होगी। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी 2027 से नागपुर में होगा, इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में मुकाबले खेले जाएंगे।

नीतीश कुमार के मंत्री ने सरकारी कैलेंडर में छपवाएं पत्नी और बच्चे की तस्वीर, बिहार में छिड़ा नया विवाद
वेस्टइंडीज का भारत दौरा
27 सितंबर- पहला वनडे, तिरुवनंतपुरम, दोपहर 2:00 बजे
30 सितंबर- दूसरा वनडे, गुवाहाटी, दोपहर 2:00 बजे
3 अक्तूबर- तीसरा वनडे, न्यू चंडीगढ़, दोपहर 2:00 बजे
6 अक्तूबर- पहला टी20, लखनऊ, शाम 7:00 बजे
9 अक्तूबर- दूसरा टी20, रांची, शाम 7:00 बजे
11 अक्तूबर-तीसरा टी20, इंदौर, शाम 7:00 बजे
14 अक्तूबर-चौथा टी20, हैदराबाद, शाम 7:00 बजे
17 अक्तूबर- पांचवां टी20, बेंगलुरु, शाम 7:00 बजे
श्रीलंका का भारत दौरा
13 दिसंबर- पहला वनडे, दिल्ली, दोपहर 2:00 बजे
16 दिसंबर-दूसरा वनडे, बेंगलुरु, दोपहर 2:00 बजे
19 दिसंबर- तीसरा वनडे, अहमदाबाद, दोपहर 2:00 बजे
22 दिसंबर-पहला टी20, राजकोट, शाम 7:00 बजे
24 दिसंबर- दूसरा टी20, कटक, शाम 7:00 बजे
27 दिसंबर- तीसरा टी20, पुणे, शाम 7:00 बजे
जिम्बाब्वे का भारत दौरा
3 जनवरी- पहला वनडे, कोलकाता, दोपहर 2:00 बजे
6 जनवरी- दूसरा वनडे, हैदराबाद, दोपहर 2:00 बजे
9 जनवरी- तीसरा वनडे, मुंबई, दोपहर 2:00 बजे
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा
21 जनवरी से- पहला टेस्ट, नागपुर, सुबह 9:30 बजे
29 जनवरी से- दूसरा टेस्ट, चेन्नई, सुबह 9:30 बजे
11 फरवरी- तीसरा टेस्ट, गुवाहाटी, सुबह 9:00 बजे
19 फरवरी-चौथा टेस्ट, रांची, सुबह 9:30 बजे
27 फरवरी से- पांचवां टेस्ट, अहदाबाद, सुबह 9:30 बजे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now