डेस्कः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोट अधिकार यात्रा कर रहे है वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश ने शुक्रवार को गयाजी पहुंचे। उनके मंच पर आरजेडी के दो विधायक नजर आए। नवादा के पूर्व विधायक और बाहुबली राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी जो वर्तमान में नवादा से आरजेडी की विधायक है वो प्रधानमंत्री के मंच पर नजर आई, इसके साथ ही रजौली से आरजेडी विधायक प्रकाशवीर भी विभा देवी के साथ मंच पर मौजूद थे। अब इन दोनों नेता के एनडीए में जाने की चर्चा तेज हो गई है।
आधार को SIR में स्वीकार करना होगा, चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की दो टूक
आपको बता दें नवादा की मौजूद राजद एमएलए विभा देवी जेल से हाल ही में नाबालिग से रेप मामले में रिहा हुए बाहुबली राज बल्लभ यादव की पत्नी हैं। राजबल्लभ की आरजेडी से दूरी के बाद से हाल ही में नवादा से जेडीयू के पूर्व विधायक रहे कौशल यादव और उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव राजद में शामिल हुए थे। तेजस्वी ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।
तेजप्रताप यादव के नये खुलासे से खलबली, कहा- 5 लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी तहस-नहस किया
वहीं इस पूरे मामले पर रजौली से विधायक प्रकाशवीर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी ने बीते 11 सालों में बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। उन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए न्योता मिला था। पीएम मोदी और सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए प्रकाशवीर ने कहा कि दोनों ने बिहार के विकास के अभूतपूर्व काम किया है। गरीबों के लिए जितना काम हुआ है, इससे पहले कभी नहीं हुआ।
नसबंदी के बाद छोड़े जाएं कुत्ते, पूरे देश के लिए तय किये जाएंगे नियम, सुप्रीम कोर्ट का फैसला
प्रकाशवीर ने कहा कि टिकट मिलना या न मिलना अलग बात है, हम लोग जनता के सेवक हैं। इस बीच तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें तेजस्वी से प्रकाशवीर को पार्टी से हटाने के बात कहते सुना जा रहा है।आपको बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव में नवादा से राजबल्लभ के भाई विनोद यादव को राजद का टिकट की चर्चा थी, कि आरजेडी ने श्रवण कुशवाहा को टिकट दिया। जिसके बाद दोनों विधायकों विभा देवी और प्रकाशवीर ने बगावत का बिगुल फूंक दिया था। राजद प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था। दोनों विधायकों ने कई मौके पर निर्दलीय विनोद यादव के साथ मंच भी साझा किया था। हालांकि इस सीट से बीजेपी के विवेक ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। राजद के श्रवण कुशवाहा दूसरे नंबर पर रहे थे। विनोद यादव को महज 39519 वोट मिले थे।


