जमशेदपुर में उधार के पैसे को लेकर विवाद, दो बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 1, 2026

जमशेदपुर में उधार के पैसे को लेकर विवाद, दो बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली

जमशेदपुरः जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमपी रोड स्थित इम्तियाज जनरल स्टोर में रविवार रात दो बदमाशों ने दुकानदार के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग की। घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पैसा बकाया को लेकर विवाद
दुकानदार मोहम्मद इम्तियाज के अनुसार, 31 मई रविवार रात करीब 9 बजे अरमान पलटन और बच्चा राज उसकी दुकान पर पहुंचे।दोनों ने 122 रुपये का सामान खरीदा। सामान का बिल देने के दौरान इम्तियाज ने उनसे पूर्व की बकाया राशि भी मांग ली। उन्होंने बताया कि दोनों पर करीब पांच हजार रुपये का पुराना बकाया था।
बकाया मांगने पर मारपीट और दुकान में तोड़फोड़
बकाया रुपये मांगने पर दोनों आरोपी भड़क गए और दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की।
जान से मारने की नीयत से फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
कुछ देर बाद दोनों दोबारा दुकान पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से इम्तियाज पर दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

See also  कुख्यात माओवादी विशाल सिंह ने अपने साथियों को दिया था ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण, NIA का खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now