लोहरदगा में ब्राउन सुगर के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बिहार के लाकर करता था ड्रग्स का अवैध कारोबार

लोहरदगाः जिले के एसपी सादिक अनवर रिजवी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,56,400 बताई जा रही है। लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते में समाहरणालय मैदान के पास दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री करने के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया। जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, पुअनि रवि रंजन कुमार, संजय कुमार, सअनि अमरनाथ पांडेय, चंद्रदीप मेहता, रमेश कुमार तिवारी, तकनीकी शाखा के नीरज कुमार मिश्रा, हवलदार विजय कुमार शर्मा, आरक्षी राजू महतो, जयमंगल सिंह, पुलिस चालक मुकेश कुमार शर्मा, सत्यकिशोर कुमार, निर्मल मार्शल मिंज सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। गठित छापेमारी दल ने शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे समाहरणालय के आसपास छापेमारी की। जिसमें संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही वे दोनों लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने मौके पर एक को दबोच लिया। जिसकी पहचान लोहरदगा शहरी क्षेत्र के राहत नगर निवासी अमजद अंसारी (32 वर्ष) के रुप में हुई। पुलिस द्वारा इनकी तलाशी लेने पर उसके पास से पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट में 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

WhatsApp Image 2025 08 09 at 12.47.00 a583ea92

विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही दिल की बात, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को ऐसे किया याद
दूसरे आरोपित लोहरदगा शहरी क्षेत्र के सोमवार बाजार निवासी तबरेज खलीफा उर्फ सोनू खलीफा (22 वर्ष) को उसी रात पुनः छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वे दोनों बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर लोहरदगा में बिक्री करते थे। पुलिस ने इन दोनों ड्रग्स कारोबारियों को मीडिया के सामने लाकर उपरोक्त बातें बताई। । पुलिस ने बताया कि लोहरदगा में ब्राउन शुगर के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार हुई हैं। जिनके पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹4,300 नकद, रेलवे टिकट (टोरी से सासाराम जाने और सासाराम से रांची आने का) दो मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने इन दोनों ड्रग्स कारोबारियों के खिलाफ लोहरदगा थाना कांड संख्या 142/25 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(बी)/21(बी)/22(बी)/29 के तहत कांड दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि लोहरदगा जिले में नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस तरह की तस्करी में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने बताया कि लोहरदगा के रहने वाले अंतर्राज्यीय ड्रग्स कारोबारियों के लिंक को तलाशने में पुलिस जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now