दो भाईयों ने जमीन विवाद में कर दी रिश्तेदार की हत्या, एक ने डर से पुलिस के सामने कर दिया सरेंडर

रांची में दिव्यांग महिला की ब्लेड से गला काटकर हत्या, घर से जेवर और नकद गायब

खूंटीः मरांगदाहा थाना क्षेत्र के गड़ामडा गांव में शुक्रवार को दो सगे भाईयों ने मिलकर अपने रिश्तेदार की हत्या कर दी। मृतक की पहचान गडामडा निवासी गांगों मुंडा के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

बिहार में ऑनर किलिंग, पिता ने तीन दिन तक बेटी के शव को बाथरूम में छिपाए रखा
हत्या के एक आरोपी बुधु मुंडा ने पुलिस के भय से मरांगदाहा थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। हत्या में शामिल दूसरा भाई अछु मुंडा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना को लेकर एसडीपीओ वरूण रजक ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे गांगु मुंडा नहाने के लिए घर के समीप डोभा में नहाने के लिए गया था। उसी जगह बुधु मुंडा एवं अछु मुंडा डोभा पहुंचे एवं गांगो मुंडा पर तेज धारदार तोनो से सिर और गर्दन में हमला कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

प्रदीप यादव की मुहिम की संजय यादव ने निकाल दी हवा, अडानी पावर लिमिटेड के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे रैयतों का आंदोलन कराया खत्म

SDPO ने आगे बताया कि हत्या के बाद एक आरोपी बुधु मुंडा ने मरांगहादा पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इधर, पुलिस एक अन्य आरोपी अछु मुंडा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, पुलिस ने सरेंडर किये बुधु मुंडा को शुक्रवार को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now