धनबादः जिले के बाघमारा प्रखंड स्थित केसरगढ़ इलाके में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से बड़ा हादसा हो गया है। बीसीसीएल ब्लॉक दो अंतर्गत शिव मंदिर के पास अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक दर्जन से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
धनबाद, बाघमारा के केसरगढ़ में अवैध खनन की चाल धँसने से 15 मज़दूरों की मौत की सूचना है. अंदर 30 लोगों की दबाने की आशंका है
अवैध मुहाने कोजल्दबाजी में बंद कर दिया गया है, लाश को छिपाया जा रहा है. जिला प्रशासन बंद किए गए मुहाने को खोलकर लाश को निकाले और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें pic.twitter.com/VFaDv1QU55— Tiger jairam mahto (@JairamTiger) July 23, 2025
झारखंड विधानसभा सत्र के लिए प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने जारी की अधिसूचना
बताया जा रहा है कि चाल धंसने से कई मजदूरों फंसे होने की खबर है। चाल धंसने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। अवैध खनन चलाने वाले सिंडिकेड ने चाल के अंदर फंसे मजदूरों के परिजनों को रोक दिया है। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है।
बाघमारा,धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धँसने से आज रात 9 मज़दूरों की मौत हो गई है.अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं.इसकी सूचना मैंने #ssp #धनबाद को दे दी है.प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था.
— Saryu Roy (@roysaryu) July 22, 2025


