ट्रेन में पैसेंजर पर भड़का TTE, बाल पकड़कर की बाहर घसीटने की कोशिश, वीडियो वायरल

passenger-beaten-by-tte-video

डेस्कः सोशल मीडिया पर एक ट्रेन में टीटीई के पैसेंजर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीटीई पैसेंजर को बड़ी बेरहमी से मार रहा है और उसका बाल पकड़कर ट्रेन से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है क्या ऐसा करने का अधिकार टीटीई के पास है।

दरअसल, ट्रेन में पैसेंजर के पास टिकट न होने पर टीटीई को उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करनी होती है। उस कार्रवाई में टीटीई पैसेंजर पर जुर्माना लगाने से लेकर उसे RPF तक के हवाले कर सकता है। लेकिन इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में टीटीई ऐसा कुछ भी करता नजर नहीं आता है। वायरल वीडियो में टीटीई बिना समय पैसेंजर पर इस कदर हमलावर हो जाता है कि वह उसे मारना शुरू कर देता है।

अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ने 204 माइनिंग चालान से ढोया 1294 ट्रिप बालू, ED की जांच में हुआ खुलासा

वीडियो में शुरुआत से ही टीटीई, पैसेंजर को कॉलर से घसीटता है, फिर उसके अंदर आने पर उसका फोन छीनने की भी कोशिश करता है। आमतौर पर ट्रेनों में टीटीई का इस तरह का उग्र व्यवहार देखने को नहीं मिलता। ऐसे में यूजर्स टीटीई की इस हरकत पर भड़क जाते हैं। लोगों का कहना है कि पैसेंजर ने कुछ भी किया हो, लेकिन टीटीई उस पर इस तरह हाथ नहीं उठा सकता है। यह कानून हाथ में लेने जैसा है।

इस वीडियो की शुरुआत ही टीटीई और पैसेंजर के बीच हाथापाई से होती है। TTE पैसेंजर को कॉलर से पकड़कर ले जा रहा होता है। जब वह किसी तरह खुद को उससे छुड़ाने की कोशिश करता है, तब टीटीई उसे बालों से पकड़ लेता है। शख्स अपने फोन के फ्रंट कैमरे में सब कुछ रिकॉर्ड कर रहा होता है। ऐसे में टीटीई उसके हाथ से फोन छीनने की भी कोशिश करता है।

दिल्ली में तेज बारिश का कहर, पानी में बहा युवक नाले में जा गिरा; घटना का VIDEO वायरल

लेकिन टीटीई लगातार उससे भिड़ा होता है। खुद को कैमरे पर रिकॉर्ड होता देख शख्स कहता है कि ‘ये हमारी सोने की चेन है, ये साहब ने तोड़ दिया है। मैंने बोला चालान काट दीजिए, मैं चालान देने के लिए तैयार हूं।’ करीब 59 सेकंड तक चले इस क्लेश की वीडियो इसी के साथ खत्म हो जाती है। क्लिप के अंदर ‘पैसेंजर फेसबुक पर लाइव था’ लिखा होता है।

सीट को लेकर क्लेश

​​@gharkekalesh ने X पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- TTE और पैसेंजर के बीच सीट को लेकर हुए विवाद के चलते ट्रेन में हुआ क्लेश। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 हजार व्यूज, सैकड़ों लाइक्स और ढेरों कमेंट्स मिल चुके हैं।

यूजर्स ट्रेन में टीटीई और पैसेंजर के बीच हुई इस घटना पर कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- टीटीई को किसी भी परिस्थिति में यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने का कोई अधिकार नहीं है, उसे रेलवे पुलिस को बुलाना चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा कि आज कल तो ये सब आम बात हो गई है आए दिन ऐसे इश्यू ट्रेनों में होते ही रहते हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि यात्रियों और ट्रेन कर्मचारियों को शांत रहना चाहिए। टिकटों की सावधानीपूर्वक चेक करना चाहिए और सीट की समस्या को सुलझाने के लिए विनम्रता से बात करें। इस तरह लड़ना से कोई समाधान नहीं निकलेगा।

स्कूल की बोर्ड मीटिंग में अचानक कपड़े उतारने लगी महिला… मचा हड़कंप; वीडियो वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now