AC फर्स्ट कोच में NCC कैडेट से रेप का आरोपी TTE फरार, यूपी से बिहार तक हो रही है तलाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 8, 2026

AC फर्स्ट कोच में NCC कैडेट से रेप का आरोपी TTE फरार, यूपी से बिहार तक हो रही है तलाश

डेस्कः उत्तरप्रदेश के वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास के कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडर के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी टीटीई की तलाश में यूपी से बिहार तक दबिश हो रही है। तीन हफ्ते से ज्यादा का समय गुजर जाने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जीआरपी के टीम पटना में डेरा डाले हुए है। देवरिया जीआरपी की टीम बिहार पुलिस के संपर्क में है। आरोपी टीटीई के गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

Bihar में बालू माफियाओं ने खनन टीम और पुलिस पर किया जानलेवा हमला, महिला पुलिसकर्मी समेत कई घायल
मऊ जिले की रहने वाली युवती गोरखपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं और सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। युवती ने आरोप लगाया है कि 15 फरवरी को अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में इंदारा से देवरिया के बीच यात्रा के दौरान टीटीई ने उसे एसी फर्स्ट क्लास के केबिन में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार, उसके पास टिकट नहीं था और वह एसी कोच में यात्रा कर रही थी।एनसीसी कैडेट जब ट्रेन में बैठी उसी समय राहुल कुमार नाम का TTE आया और उससे टिकट मांगा। बाद में उसे सीट दिलाने के बहाने AC फर्स्ट क्लास कोच के एक सीट पर ले जाकर अंदर से फाटक बंद कर लिया और उसके साथ रेप किया।

See also  बिहार में 90 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, 50,000 DSP को देने की 'डील'

झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
गोरखपुर पहुंचकर युवती ने जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक रूप से मामला गोरखपुर जीआरपी में दर्ज किया गया था, लेकिन घटना स्थल देवरिया के आसपास पाए जाने पर केस जीआरपी देवरिया को स्थानांतरित कर दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
आरोपी टीटीई राहुल कुमार बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सरितोपुर गांव का निवासी है और वाराणसी में किराए के मकान में रहता है। पटना में आरोपी के आवास समेत तीन स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन वह अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर से दो तथा देवरिया, आजमगढ़, भटनी और बलिया से एक-एक टीम सहित कुल छह टीमें गठित की गई हैं।

See also  मुख्यमंत्री से पूछताछ के समय कानून व्यवस्था बिगड़ने के सवाल पर बोले राज्यपाल, आखिर क्यों बिगड़ेंगे हालात, कोई भी कानून से ऊपर नहीं

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू के अपमान का मामलाः केंद्रीय गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने मांगा जवाब
आरोपी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। उसके कुछ करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य भी घर पर ताला बंद कर फरार हैं। जीआरपी थाना प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now