TSPC उग्रवादियों ने बिहार-झारखंड की सीमा पर मचाया उत्पात, पत्थर माइंस पर किया हमला, पोकलेन मशीन को जलाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2024

चतरा : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार-झारखंड के बॉडर से आ रही है, जहां टीएसपीसी उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। टीएसपीसी ने पत्थर माइंस पर हमला कर दिया है।
टीएसपीसी उग्रवादियों ने झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के लुटा गांव में दो पोकलेन को फूंक दिया और कर्मियों व मजदूरों के साथ मारपीट की। टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर हरेंद्र के दस्ता घटना को अंजाम दिया है। पत्थर माइंस पर हमला किया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची गई है।

सोमवार देर रात टीएसपीएस के हरेंद्र दस्ते ने हजारीबाग के रहने वाले रामलखन मेहता के माँ कौलेश्वरी इंटरप्राइजेज पत्थर माइंस पर किया हमला। जिले में लगातार संगठन के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए गए विध्वंसक कार्रवाई से बौखलाए नक्सली कर रहे छोटी-बड़ी घटना को अंजाम दे पुनः पांव जमाने का प्रयास। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, ईलाके की घेराबंदी कर चलाया जा रहा सघन सर्च अभियान। लेवी व रंगदारी की मांग को ले दिया गया घटना को अंजाम। पीड़ित मजदूरों और कर्मियों से पूछताछ के बाद कार्रवाई में जुटी पुलिस।

See also  झारखंड में आठवीं क्लास का पेपर हुआ लीक, Youtube पर मौजूद थे सवाल और जवाब

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now