ट्रंप के टैरिफ वार से अमीरों का डोला ‘सिंहासन’, अडानी-अंबानी से लेकर मस्क तक प्रभावित

adani-ambani-elon-musk

डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नए टैरिफ के बाद दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में काफी उथल-पुथल मची है। एलन मस्क की संपत्ति गुरुवार को 7.7 अरब डॉलर और कम हो गई। इससे मस्क का अरबपति नंबर वन का ताज खतरे में पड़ गया है। लैरी एलिसन तेजी से मस्क के करीब पहुंच रहे हैं।

दूसरी ओर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की टॉप-20 लिस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। मार्क जुकरबर्ग एक ही दिन में 26.8 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़ लिए। अब इस साल उनकी कमाई 64 अरब डॉलर हो गई है।

गुरुवार को उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और मुकेश अंबानी की संपत्ति 1.22 अरब डॉलर घटकर 99.9 अरब डॉलर रह गई। वहीं, टेस्ला के शेयर गिरे तो मस्क 7.70 अरब डॉलर गंवाकर गुरुवार के टॉप लूजर अरबपति रहे।

UPI ट्रांजेक्शन और ट्रेडिंग टाइमिंग में हुए बदलाव, जानें 1 अगस्त से क्या कुछ बदल रहा

हालांकि, इस साल के टॉप-लूजर भी मस्क हैं। उनकी संपत्ति में 76.5 अरब डॉलर की सेंध लग चुकी है। इस साल के टॉप गेनर्स में लैरी एलिसन हैं, जिनकी संपत्ति एक ही साल में 112 अरब डॉलर बढ़ी है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के टॉप-10 अमीरों में 8 टेक्नोलाजी से हैं। पहले पर एलन मस्क, जो टेस्ला, स्पेसएक्स, एक्स से हैं। दूसरे पर लैरी एलिसन ओरेकल से हैं। तीसरे पर मार्क जुकरबर्ग (मेटा), चौथे पर जेफ बेजोस (अमेजन), 5वें पर स्टीव बाल्मर (माइक्रोसॉफ्ट), छठे पर लैरी पेज (गूगल-अल्फाबेट), 7वें पर सर्गी ब्रिन (गूगल-अल्फाबेट) और 8वें पोजीशन पर भी टेक्नोलाजी से जुड़े एनवीडिया के जेनसन हुआंग हैं। इनके बाद कंज्यूमर सेक्टर से बर्नार्ड अर्नाल्ट और 10वें पर मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट हैं। अब लगता है अरबपतियों के टॉप-10 पोजीशन में सभी पर टेक दिग्गजों का कब्जा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः

अनिल अंबानी को ED ने किया तलब, ₹17000 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने किया एक और बड़ा एलान, शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों और रात्रि प्रहरी का मानदेय किया दोगुना

‘कभी धोखा नहीं दिया’ धनश्री से तलाक के बाद पहली बार युजवेंद्र चहल ने कहा-‘मुझे आत्महत्या…’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now