कोल्हान में लगातार बारिश से बढ़ी मुसीबत, चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनी में बाढ़ के हालात, घरों में घुसा पानी

रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश अलर्ट, हस्ता नक्षत्र आज से, 11 अक्टूबर तक रहेगा

डेस्कः झारखंड समेत पूरे कोल्हान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। रविवार के बाद सोमवार को भी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे है। चक्रधरपुर में लगातार हो रही तेज बारिश ने रेलवे कॉलोनी की स्थिति बेहद खराब कर दी है। कई इलाकों में नालियों का पानी भरकर रेलवे क्वार्टरों के अंदर घुस चुका है।सबसे ज्यादा दिक्कत एकाउंट्स कॉलोनी और पोटरखोली छेत्र में देखने को मिल रही है, जहां ज्यादातर क्वार्टरों में नलियों का गंदा पानी भरने से रेलकर्मी और उनके परिवार वाले भारी परेशानी झेल रहे हैं।

chakradhar railway colony 1

बिहार-झारखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, पूरे देश से मॉनसून की वापसी शुरू
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं करता। नतीजतन नालियां जाम हो जाती हैं और हर बार भारी बारिश में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। रेलकर्मियों का कहना है कि जब भी ऐसी समस्या होती है तो विभाग सिर्फ तात्कालिक सफाई कराता है, लेकिन कुछ दिनों बाद नालियां फिर से गंदगी से भर जाती हैं, और बारिश में उन्हें बाढ़ जैसे हालात का सामना करना पड़ता है।

chakradhar railway colony

झारखंड में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
बार-बार पानी घुसने से क्वार्टरों का सामान खराब हो रहा है और परिवारों का जीना मुश्किल हो गया है। लोग रातभर जागकर अपने सामान को बचाने और बारिश थमने का इंतजार करने को मजबूर हैं।कई रेलकर्मी दुविधा में हैं कि ड्यूटी पर जाएं या घर पर रहकर परिवार की सुरक्षा करें।रेलकर्मियों ने मांग की है कि नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई की जाये, ताकि ऐसी परेशानी रेलकर्मियों को बार बार झेलनी ना पड़े।रेलकर्मियों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त किए बिना इस समस्या से राहत मिलना मुश्किल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now