त्योहारों में घर हुआ आसान, रेलवे ने शुरू की पूजा स्पेशल ट्रेन, देखिये पूरी लिस्ट

त्योहारों में घर हुआ आसान, रेलवे ने शुरू की पूजा स्पेशल ट्रेन, देखिये पूरी लिस्ट

डेस्कः त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है । सोमवार यानी की 22 सितंबर को नवरात्र का पहला दिन है। जैसे ही त्योहारों का सीजन आता है घर से बहार रहने वालें लोग अपने – अपने घर जाने कि तैयारी में जुट जाते है। इसी बीच रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है । यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने 22 सितंबर से 1 दिसम्बर के बीच कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की है।

27 साल बाद शारदीय नवरात्रि पूरे 10 दिन की, जानें शुभ चौघड़िया मुहूर्त, शुभ संयोग, पूजा विधि
त्योहारों के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने 22 सितंबर 2025 से कई पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं । इसमें गोरखपुर से धनबाद के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 03678 सोमवार को दोपहर 3:30 बजे चलेगी और ये सेवा 1 दिसम्बर तक जारी रहेंगी।वहीं, पटना से एर्नाकुलम के लिए ट्रेन संख्या 06086 रात 11:45 बजे रवाना होगी , ये भी 1 दिसम्बर तक चलेगी। धनबाद से कोयम्बटूर के लिए ट्रेन संख्या 06064 सुबह 6:00 बजे चलेगी और इसकी सेवा भी 1 दिसम्बर तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा नाहरलगुन से चर्लपल्ली के लिए ट्रेन संख्या 07047 मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे चलेगी और 2 दिसम्बर तक जारी रहेगी, सांतरागाछि से अजमेर के लिए ट्रेन संख्या 08611 मंगलवार रात 7:55 बजे रवाना होगी और ये सेवा 24 नवंबर तक जारी रहेगी । अगरतला से चर्लपल्ली के लिए ट्रेन संख्या 07029 शुक्रवार सुबह 6:20 बजे चलेगी और 28 नवंबर तक जारी रहेगी। अगरतला से चर्लपल्ली के लिए ट्रेन संख्या 07029 शुक्रवार सुबह 6:20 बजे चलेगी और 28 नवंबर तक जारी रहेंगी।

 

Air India Express की फ्लाइट को हाइजैक करने की कोशिश! कॉकपिट में घुसने के लिए डाला पासकोड, 9 लोगों को हिरासत में लिया गया
काचीगुड़ा से मदुरै के लिए ट्रेन संख्या 07191 सोमवार रात 8:30 बजे रवाना होगी और ये सेवा 20 अक्टूबर तक जारी रहेगी। वहीं, कोल्लम से हैदराबाद के लिए ट्रेन संख्या 07194 सोमवार सुबह 10:45 बजे चलेगी और 1 दिसम्बर तक यात्रियों को सेवा देने का काम करेंगी।भारतीय रेलवे ने 21 सितंबर से भी त्योहारों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू कर चुकी है, इसमें धनबाद से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 03677 रविवार रात 8:45 बजे रवाना होगी और ये सेवा 30 नवंबर तक जारी रहेगी। झाझा से दानापुर के लिए ट्रेन संख्या 03209 सुबह 4:00 बजे चलेगी और दानापुर से झाझा के लिए ट्रेन संख्या 03210 हर दिन शाम 5:25 पर रवाना होगी । दोनों ट्रेनें 21 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेंगी। कानपुर सेंट्रल से सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु के लिए ट्रेन संख्या 04131 शनिवार शाम 4:30 पर चलेगी, यह सेवा 21 सितंबर से 9 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। बता दें कि पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन निश्चित तारीखों और तय मार्गों पर किया जाएगा। इनकी जानकारी रेलवे की वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबरों पर उपलब्ध होगी। वहीं, टिकटों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now