Bihar में आंधी-बारिश के बीच 5 घंटे तक रूकी रही ट्रेन, यात्रियों ने ट्रेन पर किया पथराव, जमकर काटा बवाल

Bihar में आंधी-बारिश के बीच 5 घंटे तक रूकी रही ट्रेन, यात्रियों ने ट्रेन पर किया पथराव, जमकर काटा बवाल

पटनाः बिहार में गुरूवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि और बारिश के कारण 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। आंधी-बारिश का असर रेल और विमान सेवाओं पर भी पड़ा। कई जगहों पर हेड वायर टूटने से दर्जनों ट्रेन प्रभावित हुई। इस दौरान किऊल-झाझा रेलखंड के कुंदर हॉल्ट पर एरणाकुलम एक्सप्रेस करीब 5 घंटे तक खड़ी रही. जिससे यात्रियों का गुस्सा फूटा और ट्रेन पर पथराव किया गया।

बिहार में वज्रपात से 50 से ज्यादा मौत, झारखंड में भी 5 लोगों की गई जान, आज भी ऑरेंज अलर्ट

किऊल-झाझा रेलखंड के कुंदर हॉल्ट पर एरणाकुलम एक्सप्रेस को करीब पांच घंटे तक खड़ा रखा गया। आंधी-तूफान के बीच जब ट्रेन को लंबे समय तक रोका गया तो यात्रियों का सब्र टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार, 22643 एर्नाकुलम एक्सप्रेस के यात्रियों ने ट्रेन में हंगामा किया और पत्थरबाजी की। पेंट्री कार के शीशे भी इस पथराव में क्षतिग्रस्त हुए हैं और गार्ड को भी निशाना बनाये जाने की बात कही जा रही है।

आसमान में हिचकोले खाने लगी दिल्ली से आ रही फ्लाइट, 25 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल

आंधी-बारिश का असर रेल सेवा पर बहुत ज्यादा पड़ा। नदवां स्टेशन के पास ओवरहेड वायर टूटकर गिरा जिससे पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन सेवा बाधित हो गयी। कई ट्रेनों को पटना और जहानाबाद और मसौढ़ी के बीच रोका गया था। इसे करीब आधा दर्जन ट्रेनें घंटों देरी से पटना जंक्शन आयीं। चाकंद स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे तक रूकी रही। ओवरहेड वायर में गड़बड़ी आने से ट्रेन को रोकना पड़ा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now