Train cancelled: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 1 महीने तक 10 ट्रेनें रद; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

train_news_

रांची रेल मंडल के अंतर्गत रांची में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके लिए 10 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक प्री नान-इंटरलाकिंग, जबकि 6 और 7 जनवरी 2026 को नान-इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा।

इस तकनीकी अपग्रेडेशन का उद्देश्य स्टेशन की परिचालन क्षमता बढ़ाना और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस कार्य के कारण रांची मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। कुल 10 ट्रेनें पूरी तरह रद रहेंगी, जबकि 6 ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों का संचालन कुछ स्टेशनों के बीच स्थगित रहेगा, जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी। रेलवे ने यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की सलाह दी है।

रांची के होटल में रिनोवेशन के दौरान हादसा, चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत; मुआवजे को लेकर हंगामा

नान-इंटरलाकिंग रेलवे का महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य है, जिसमें ट्रैक, सिग्नल और प्वाइंट जैसी प्रणालियों को हटाकर नए सिस्टम लगाए जाते हैं। इस दौरान सुरक्षा कारणों से ट्रेन संचालन आंशिक या पूर्ण रूप से बंद किया जाता है। यह रेलवे के आधुनिकीकरण और सुरक्षा बढ़ाने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

रद रहने वाली 10 ट्रेनें

10 दिसंबर से 7 जनवरी तक रहेगी रद

18602/18601 हटिया–टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस
58663/58664 हाटिया–सांकी–हाटिया पैसेंजर
58034/58033 रांची–बोकारो स्टील सिटी–रांची पैसेंजर
58665/58666 हाटिया–सांकी–हाटिया पैसेंजर

23 दिसंबर से 7 जनवरी तक रहेगी रद

18085/18086 खड़गपुर–रांची–खड़गपुर एक्सप्रेस
13303/13304 धनबाद–रांची–धनबाद एक्सप्रेस
68035/68036 टाटानगर–हाटिया–टाटानगर मेमू
13319/13320 दुमका–रांची–दुमका एक्सप्रेस

निर्धारित तिथियों में रद रहेगी ट्रेनें
18631 रांची–चोपन एक्सप्रेस- 24, 26, 28, 31 दिसंबर 2025 तथा 2, 4, 7 जनवरी 2026
18632 चोपन–रांची एक्सप्रेस- 25, 27, 29 दिसंबर 2025 तथा 1, 3, 5, 8 जनवरी 2026
13403/13404 रांची–भागलपुर–रांची एक्सप्रेस – 6 एवं 7 जनवरी 2026
6 ट्रेनें आंशिक रूप से रहेगी रद /शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी

नान-इंटरलाकिंग कार्य के दौरान इन ट्रेनों का संचालन दो स्टेशनों के बीच स्थगित रहेगा

13503/13504 बर्द्धमान–हाटिया–बर्द्धमान एक्सप्रेस
शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन : बोकारो स्टील सिटी
बोकारो स्टील सिटी- हटिया – बोकारो स्टील सिटी सेक्शन में रहेगी रद
अवधि : 10 दिसंबर से 7 जनवरी 2026

63598/63597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू

शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन: मुरी
रद रहने वाला सेक्शन: मुरी–रांची–मुरी
अवधि: 23 दिसंबर से 7 जनवरी 2026

18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस

शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन: मुरी
रद खंड: मुरी–हटिया–मुरी
अवधि: 23 दिसंबर से 7 जनवरी 2026

13513/13514 आसनसोल–हटिया–आसनसोल एक्सप्रेस

शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन: मेसरा
रद खंड: मेसरा–हटिया–मेसरा
तिथि: 24, 25, 27, 28, 29, 31 दिसंबर 2025
तथा 1, 3, 4, 5, 7 जनवरी 2026

18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस

रांची से प्रस्थान नहीं, सेवा पिस्का तक
तिथि: 23–27 दिसंबर , 29 दिसंबर 2025–3 जनवरी 2026, 5–7 जनवरी 2026

18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस

पिस्का से आगे रद, रांची तक नहीं आएगी
तिथि: 24–28 दिसंबर 2025, 30 दिसंबर 2025–4 जनवरी 2026, 6–8 जनवरी 2026

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now