रांची में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, युवक-युवती की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रांची में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, युवक-युवती की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रांचीः राजधानी रांची में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई जबकि एक किशोरी गंभीर रूप घायल हो गयी।

श्वेता सिंह ने चुनाव आयोग से मांगा समय, तीन वोटर आईकार्ड और दो पैन कार्ड रखने का है आरोप
जानकारी के अनुसार, अनगड़ा के सिकिदिरी थाना क्षेत्र स्थित भूसूर जंगल मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे रखे पाइप से टकरा गई। इस घटना में बाइक चला रहे युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 15 साल की किशोरी रेखा मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गई। मृत किशोरी की पहचान 16 वर्षीय गीता कुमारी के रूप में की गयी है। हालांकि, बाइक चालक का नाम अब तक पता नहीं चल सका है। मृतका गीता पिठोरिया थाना क्षेत्र के राढ़ा गांव की रहने वाली थी, घायल रेखा भी इसी गांव की रहने वाली है।

संताल के रास्ते 18 जून तक झारखंड में मानसून करेगा प्रवेश, आज से बारिश शुरू
घटना के समय दुर्घटनास्थल के पास से अनगड़ा की ओर जा रही 108 एम्बुलेंस ने घायलों को देखा। एम्बुलेंस सभी को लेकर सीएचसी अनगड़ा पहुंची। यहां चिकत्सकों ने युवक और गीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रेखा का उपचार किया गया. सीएचसी से सभी को रिम्स भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now