डेस्कः शनिवार की सुबह बिहार के बांका जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तारापुर-देवघर मुख्य मार्ग के जिलेबिया मोड़ के पास एक कार की टक्कर में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग जख्मी हो गए हैं।
बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन घायल
जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम गंगा नदी से स्नान कर देवघर पूजा के लिए जा रही एक कार ने जिलेबिया मोड़ के पास कावरिया पथ पर सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
पटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला तीन जिंदा कारतूस, एयर इंडिया की फ्लाइट से जा रहा था दिल्ली
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोगों मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान बांका जिला के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के बनरझोप गांव निवासी रुपेश कुमार साह (28), सुरेंद्र साह (46) और बालेश्वर साह (59) के रूप में हुई है।
बिहार में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल,पुलिस ने 80 युवक-युवतियों को पकड़ा
दुर्घटना के बाद कार करीब 50 फीट नीचे जंगल में जा गिरी। कार में सवार पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रवीन कुमार गुप्ता और खुशबू कुमारी घायल हो गए हैं। जख़्मी में 2 को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है।घायलों में गढ़वा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।


