मुजफ्फरपुरः सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद गांव में गुरूवार को दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें दो मासूम की जान चली गई। मिट्टी लाने जा रहे ट्रैक्टर के अचानक सड़क किनारे बिजली पोल से टकराने के बाद करंट फैल गया, जिसमें सवार दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भठंडी गांव निवासी रोहित कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 12 से 14 वर्ष बताई जा रही है।
पटना के मोशन कोचिंग सेंटर में छात्रों का हंगामा, फैकल्टी नहीं होने पर किया बवाल, जमकर हुई तोड़फोड़ और पथराव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर पर चालक के साथ कुछ बच्चे भी सवार थे। इसी दौरान सामने से अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर को साइड किया, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराया।
जिसके पिता पर पत्नी से अवैध संबंध का था शक, पति ने उसके बच्चे का काट डाला गुप्तांग
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल से करंट पूरे ट्रैक्टर में फैल गयी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर से कूदकर भागने में सफल रहा, लेकिन पीछे बैठे दोनों मासूम करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही झुलसकर उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सकरा थाना प्रभारी राजू कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।


