- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

टॉप नक्सल कमांडर मांडवी हिडमा मारा गया, सुकमा एनकाउंटर में 6 हार्डकोर नक्सली ढेर

टॉप नक्सल कमांडर मांडवी हिडमा मारा गया, सुकमा एनकाउंटर में 6 हार्डकोर नक्सली ढेर

डेस्कः छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए भीषण मुठभेड़ में टॉप नक्सल कमांडर मांडवी हिडमा मारा गया है। इसके साथ ही हिडमा की पत्नी राजे के भी मार गिराया गया है। अब तक 6 नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। 43 साल का हिडमा 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला सहित कम से कम 26 सशस्त्र हमलों का जिम्मेदार था।
छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के जंगलों में यह बड़ा एनकाउंटर हुआ। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली के पास सुबह 6 से 7 बजे के बीच सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई, इसमें कुल 6 नक्सली मारे गए।

 

दिल्ली ब्लास्ट मामले में अल फलाह ट्रस्ट पर ईडी का शिकंजा, दिल्ली से फरीदाबाद तक 25 ठिकानों पर छापेमारी
इनमें साउथ बस्तर बटालियन (CCM मेंबर) माडवी हिडमा, उसकी पत्नी राजे, लकमल,कमलू, मल्ला, देवे (हिडमा का गार्ड) शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने मारे गए नक्सलियों से दो AK47, 1 रिवॉल्वर, 1 पिस्टल बरामद की है। पिछले कुछ हफ़्तों से, AP SIB और इंटेलिजेंस इनपुट्स ने खास तौर पर AP-छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर के पास नक्सलियों के मूवमेंट का इशारा किया है और उसी इनपुट्स पर यह ऑपरेशन किया और यह सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली। कॉम्बिंग ऑपरेशन अभी भी चल रहे हैं।

hidma

झारखंड में 9 DSP की IPS रैंक में प्रोन्नति पर सहमति,विवादित नामों पर संशय
कौन था हिडमा? 
•   जन्म: 1981, पूवर्ति, सुकमा (छत्तीसगढ़)
•   पद: PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख, नक्सलियों की सबसे घातक हमलावर यूनिट.
•   वह CPI (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सबसे युवा सदस्य था.
•   वह बस्तर क्षेत्र से सेंट्रल कमेटी में शामिल होने वाला एकमात्र आदिवासी था.
•   हिडमा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे (राजक्का) भी मारी गई.
•   असली नाम: संतोष

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now