- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लोहरदगा शहरी क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत हुए शामिल

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा के हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के बीच ललित नारायण स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकलकर बरवाटोली चौक, ईस्ट गोला रोड, महावीर चौक, गुदरी बाजार, सोमवार बाजार, अमला टोली, पावरगंज चौक, न्यू रोड के रास्ते पूरे शहर में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपाईयों ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए। इस दौरान सुदर्शन भगत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डा. राजेंद्र प्रसाद, सुभाष चंद्र बोस समेत अन्य कई महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया। भाजपा के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम देश भक्ति का संदेश दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगो में काफी उत्साह है। जिस प्रकार से भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को जवाब दिया, उससे भी उत्साह काफी ज्यादा है। आज हम पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाल रहे है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम विजय उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यह हमारे देश की सैन्य शक्ति और कुशल नेतृत्व के साथ देश के नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य भी बनता है कि सैनिकों के सम्मान में हम अपने क्षेत्रीय स्तर पर देश के झंडे को शान से लहराएं। कार्यक्रम में मंजूरमति विद्यालय के विद्यार्थी तिरंगा झंडा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलअध्यक्ष राकेश प्रसाद, ब्रजबिहारी बिहारी प्रसाद, मदन मोहन पाठक, विनोद राय, नवीन कुमार टिंकू, बालकृष्णा सिंह, अनिल उरांव, सरिता देवी, अजय कुमार पंकज, अजातशत्रु, पशुपतिनाथ पारस, जगनंदन पौराणिक, मिथुन तमेड़ा, लक्ष्मी नारायण भगत, सुरेश लोहरा, लाल निरंजन नाथ शाहदेव, अशोक चंद्र घोष, विपुल तमेड़ा, विश्वजीत भारती, रामकुमार खेरवार, राजकुमार मुंडा, विवेक चौहान, बाल्मिकी कुमार, सजल कुमार, प्रवीण कुमार, अमरेश भारती, सरस्वती देवी, सचिन सिंघानिया, कृष्ण मोदी, टीपू खान, सरजू साहू, आदित्य कुमार, बृजनंदन गोप, मयंक ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, पवन कुमार, अनुभव कुमार, सचिन कुमार सिंह, गौरव अग्रवाल, प्रवीण साहू, राज कुमार, नीरज साहू, अजय कुमार, राहुल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल थे।

See also  Ulgulan Nyay MahaRally में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, CM ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, खरगे-राहुल-तेजस्वी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

2 3

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम ने किया लोहरदगा का दौरा, समीक्षा बैठक में दिये कई आवश्यक निर्देश

बूथ स्तर पर तिरंगा वितरण का कार्यक्रम आयोजित
लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा मंगलवार को विभिन्न बूथ पर तिरंगा वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हर घर तिरंगा के अभियान को लेकर तिरंगा वितरण किया गया। सक्रिय सदस्य विजय खत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ में तिरंगा वितरण किया जा रहा है, यह बहुत सराहनीय कार्य है। मौके पर विजय खत्री, सत्यम कुमार, चंदन गोप, गोविंद नायक, राखी कुमारी, कंचन देवी, पायल नायक, गीता देवी, उर्मिला देवी, संध्या देवी, कमला देवी, अनीता देवी, कविता देवी, मुकेश नायक, निकेश नायक, सुमित्रा देवी, चंदन नायक, सनी नायक, अमन नायक, सत्यजीत नायक, लकी नायक, शुभम नायक, निखिल नायक, गंगा नायक, आकाश नायक, चाहत कुमार आदि मौजूद थे।

See also  महेंद्र सिंह धोनी ही कहलायेंगे सिर्फ 'कैप्टन कूल', माही ने अपने उपनाम को ट्रेडमार्क कराया

2 4

बड़कागांव में ग्रामीणों और NTPC के अधिकारियों में हिंसक झड़प, खनन परियोजना को लेकर कंपनी और रैयतों में बवाल

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल हुए डाक कर्मी
लोहरदगा : हर घर तिरंगा कार्यक्रम में मंगलवार को डाक कर्मी शामिल हुए। इस क्रम में लोहरदगा मुख्य डाक घर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने-अपने घर में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के तहत लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने का काम किया गया। मौके पर पोस्टमास्टर रामशरण साहू, अरेया बीपीएम राधेश्याम प्रजापति, सेन्हा बीपीएम एकबाल अंसारी, डाक सहायक चितरंजन महतो, अनुप टोप्पो, उत्तम तिग्गा, अनुज राम, नूतन राम, रिया गुप्ता, कौशलेंद्र कुमार, बिपिन पाल, कौशल भारती, पोस्टममैन राजीव वर्मा, रचना कुमारी, बिहारी राम, संतोष सिंह आदि शामिल थे।

4 35 23 26 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now