- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा,50KM/h की रफ्तार से चलेगी हवा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2026

बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा,50KM/h की रफ्तार से चलेगी हवा

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने बिहार के 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 जिलों के लिए ऑरेंज, जबकि 24 के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना समेत दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते है।मंगलवार को पटना सहित कई जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस कारण से दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी।

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, सारण, वैशाली और समस्तीपुर शामिल है। इसके अलावा जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया, उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बक्सर, भोजपुर, पटना, मुंगेर, भागलपुर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, अरवल, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा और बांका शामिल है।

See also  चंपाई सोरेन सरकार का पहला बजटः वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने पेश किया 1 लाख 28 हजार 900 करोड़ का बजट

कितने डिग्री तक गिरेगा पारा?

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के अधिकतर जिलों में शुक्रवार तक दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट की संभावना है. सोमवार को दिन में सबसे अधिक गर्मी भभुआ में 41.1 डिग्री और डेहरी में 41 डिग्री दर्ज किया गया।

साथ ही, पटना में दिन के तापमान में गिरावट होने से सोमवार को 30 डिग्री, भागलपुर 30.7 डिग्री, पूर्णिया 25.5 डिग्री, गयाजी 38.4 डिग्री, छपरा 37 डिग्री, मोतिहारी 39.6 डिग्री, शेखपुरा 34 डिग्री, औरंगाबाद 38.5 डिग्री, राजगीर 35.4 डिग्री, अरवल 35.6 डिग्री, अगवानपुर में 34.3 डिग्री दर्ज किया गया।

image 340 1200x739 1

24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी भाग के कुछ जिलों के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। जबकि बाकी के भागों का मौसम शुष्क बना रहा। राज्य का अधिकतम तापमान 25.8 से 43.5 डिग्री के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में चार से आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

See also  बिहार में कोहरे और ठंड का अलर्ट, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 12 फरवरी के बाद मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री पूर्णिया में दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 18.7 से 25.2 डिग्री के बीच रहा।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुपौल जिले में अधिकतम हवा की स्पीड 48 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now