बिहार में कृषि पदाधिकारी का शव कमरे में मिला, घर में मिले नोट में लिखा था-मम्मी मुझे माफ करना, तुझे परेशान किया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2026

बिहार में कृषि पदाधिकारी का शव कमरे में मिला, घर में मिले नोट में लिखा था-मम्मी मुझे माफ करना, तुझे परेशान किया

डेस्कः बिहार के सिवान जिले में कृषि विभाग की सहायक तकनीकी प्रबंधक का शव कमरे से बरामद किया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला स्थित लक्ष्मीपुर मोहल्ले की है। कृषि पदाधिकारी के कमरे में एक नोट लिखा था जिसमें लिखा हुआ है कि “मैं करना नहीं चाहती थी। हैंडल नहीं कर पाई। मम्मी माफ करना, तुझे परेशान किया।”मृतका की पहचान सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के रहने वाले स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पुत्री थीं। सृष्टि मार्च 2023 से सिवान के हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत सहुली चट्टी स्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय में सहायक तकनीकी प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं।

कटिहार में बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, तीन भाईयों की मौके पर हुई मौत
किराए के कमरे में मिली लाश: पुलिस के मुताबिक, सृष्टि का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मौके से बरामद सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त कर लिया है, हालांकि पुलिस नोट की प्रमाणिकता को लेकर संदेह जता रही है। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों से विस्तृत जानकारी ली जा रही है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
बेटी को जीवित करने की जिद: घटना की सूचना मिलते ही मृतका की मां सिवान पहुंची। अपनी लाडली का शव देख वह सुध-बुध खो बैठीं।बदहवास मां को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। वह लगातार इस जिद पर अड़ी रही कि बेटी को खाटू श्याम मंदिर ले जाया जाए, उन्हें विश्वास था कि वहां ले जाने से उनकी बेटी फिर से जीवित हो जाएगी। इस मंजर को देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
सोमवार रात से बंद था मोबाइल: मृतका के भाई आशुतोष कुमार ने बताया कि सृष्टि सोमवार को ‘मौर्या एक्सप्रेस’ से हाजीपुर से सिवान पहुंची थी। रात करीब 9 बजे भाई-बहन की फोन पर बात भी हुई, जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद आने लगा। मंगलवार सुबह जब दोबारा संपर्क नहीं हो सका, तो उन्होंने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी।इस मामले पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य प्रताप पांडेय ने बताया कि सोमवार को जब सृष्टि कार्यालय नहीं पहुंची थी तो महिला सहकर्मियों से उनके बारे में पूछा गया। सहकर्मियों ने जब फोन किया, तब सृष्टि ने बताया था कि वह ट्रेन में है और सिवान आ रही है। इसके बाद अचानक इस घटना की खबर मिली।

See also  हजारीबाग वन भूमि घोटाला: एसीबी ने नेक्सजेन कंपनी के संचालक विनय सिंह को रांची से किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now