डेस्कः सोमवार को बिहार के पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शराब से लदी हुई कार ने सोमवार की सुबह तीन लोगों को कुचल दिया। घटना सुबह-सुबह उस वक्त हुई जब एक कार में शराब भरकर शराब माफिया तेज रफ्तार से जा रहे थे। तभी सड़क पार कर रहे छात्र-छात्राएं छात्रा चपेट में आ गए। दो छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पूर्णिया के धमदाहा-भवानीपुर एनएच-65 पर शराब से लदी तेज रफ्तार कार ने तीन छात्रों को कुचल दिया। इस हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई और एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।मृतक की पहचान राजनंदनी (19), पिता सुरेश हेंब्रम सखुआ टोली निवासी, सकुला टोली निवासी मोनिका कुमारी (11 वर्षीय) के रूप में हुई। राजनंदनी बीएचयू की मेधावी छात्रा बताई जा रही थी. मोनिका नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करती थी। दोनों छात्राओं की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।



