गुमला में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, JJMP के तीन उग्रवादी हुए ढेर

गुमला में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, JJMP के तीन उग्रवादी हुए ढेर

गुमलाः झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया है।सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के पास से एक एके-47 और एक इंसास, एक एसएलआर हथियार बरामद किया है।

ED ने रांची और दिल्ली के 9 ठिकानों पर जमीन घोटाला में मारा छापा, 50 लाख रुपए और कई दस्तावेज जब्त
बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी के रोगरीटोली में हो रही मुठभेड़ के दौरान 5 लाख का इनामी उग्रवादी छोटू को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। जगुआर और एसटीएफ की संयुक्त अभियान में ये सफलता मिली है। सुरक्षाबल का सर्च ऑपरेशन जारी है।मारे गए उग्रवादियों में लालू लोहरा, छोटू उरांव, सुजीत उरांव मारा गया है। सुजीत उरांव जेजेएमपी का एरिया कमांडर था।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नारायणपुर में 40-40 लाख का दो इनामी नक्सली ढेर

गुमला एसपी हारिश बिन जमां और उनकी टीम उग्रवादियों के लिए काल बनी हुई है। साल 2025 में आधा दर्जन से अधिक नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराने वाली गुमला एसपी की टीम ने झारखंड जगुआर के साथ मिलकर एक बार फिर से एनकाउंटर में तीन उग्रवादियों को मार गिराया है। गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी के रोगरीटोली में हुए एनकाउंटर में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मारे गए हैं।

झारखंड में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

कौन-कौन नक्सली मारा गया

छोटू उरांव:- छोटू लातेहार का रहने वाला है। इसके ऊपर भी पांच लाख का इनाम था और वह भी सब जोनल कमांडर था

सुजीत उरांव:- सुजीत उरांव कैडर था। वह लोहरदगा का रहने वाला था

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now