हजारीबाग के ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी फरार, मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल

हजारीबाग के ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी फरार, मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल

हजारीबागः जिले के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा के ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी कैदी फरार हो गए है। जेल के होल्डिंग कैंप से फरार हुए तीनों कैदियों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कैदियों के फरार होने पर हड़कंप मच गया है और जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

रांची में ट्रॉफिक पुलिस और ऑटों चालकों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी में एक जवान घायल, आरोपी फरार
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों कैदी शुक्रवार देर रात या शनिवार अहले सुबह जेल से फरार हुए। मामला सामने आने के बाद खलबली मच गई है और सुरक्षा एजेसिंया अलर्ट हो गई है। तीनों कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है।

झारखंड के देवघर से आया हैरान करने वाला VIDEO, शख्स की मौत के बाद रोने लगा बंदर, शव को लगा चुमने, अर्थी के साथ पहुंचा श्मशान घाट
जो तीन बांग्लादेशी कैदी फरार हुए है उसमें ढाका के गाजीपुर का रीना खान उर्फ फिना देवी है जो 4 फरवरी 2022 को जामताड़ा जेल से शिफ्ट होकर हजारीबाग जेल आई थी। दूसरा कैदी निपाह अख्तर खुशी है जो चटग्राम की रहने वाली है जो रांची के होटवार जेल से शिफ्ट होकर 28 सितंबर 2024 को हजारीबाग आई थी। तीसरा कैदी मोहम्मद नजमूल हंग है जो बागेरहाट के रहने वाला है और 1 मार्च 2025 को दुमका जेल से शिफ्ट होकर हजारीबाग जेल लाया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now