घर से निकाना लेकिन दिलों से कैसे निकालेंगे, राबड़ी देवी का बंगला खाली कराने पर भड़की बेटी रोहिणी आचार्य

घर से निकाना लेकिन दिलों से कैसे निकालेंगे, राबड़ी देवी का बंगला खाली कराने पर भड़की बेटी रोहिणी आचार्य

पटनाः नीतीश सरकार ने मंगलवार को राबड़ी देवी (Rabri Devi House Notice) के लिए एक आदेश जारी किया। इस आदेश के आते ही बिहार में मानो जैसे सियासी भूचाल आ गया। आदेश में कहा गया है कि राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का आवास खाली करना पड़ेगा। वहीं, अब उनका नया पता 39 हार्डिंग रोड होगा। इस आदेश को लेकर अब राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी भड़ास निकाली है।

बिहार में नई सरकार बनते ही छीना गया राबड़ी देवी का 20 साल पुराना आवास, तेजप्रताप का घर BJP कोटे के मंत्री को दिया गया
बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को नया सरकारी आवास आवंटित होने के फैसले पर लालू-राबड़ी की बेटी ने तीखा हमला बोला है।रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने एक्स पर लिखा- सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा।

Rohini Acharya Post 1764082885775

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश बीमार, टाइफाइड के बाद डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह
गौरतलब है कि भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि राबड़ी देवी को नया आवास आवंटित कर दिया गया है, इसलिए यह आवास उन्‍हें खाली करना होगा। उन्होंने कहा कि इसका नोटिस राबड़ी देवी को दे दिया गया है। बता दें कि राबड़ी देवी इस आवास में 20 वर्षों से रह रहीं थीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now