कोडरमा, जमशेदपुर महानगर, खूंटी और गढ़वा के बीजेपी अध्यक्ष बने ये नेता, लिस्ट हो गई जारी

बाबूलाल मरांडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, नगर निकाय चुनाव की अवधि खत्म होने के बाद होटल में कर रहे थे बैठक
रांचीः भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने शनिवार को चार नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की घोषणा की। संगठन पर्व के तहत यह सूची जारी की गई है।

घोषणा के अनुसार—

  • कोडरमा से अनूप जोशी,

  • जमशेदपुर महानगर से संजीव सिन्हा,

  • खूंटी से आनंद कुमार,

  • गढ़वा से उदय कुशवाहा जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

इन चारों में दो सामान्य वर्ग तथा दो पिछड़ा वर्ग से हैं।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now