रांचीः झारखंड के कुछ जिलों को छोड़ कर शेष जिलों के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलेगी। भारी बारिश नहीं होगी। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 24 जुलाई को कोल्हान के कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह संताल परगना के कुछ जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। शेष जिलों में राहत रहेगी।
बिहार में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, भागलपुर में थाने के अंदर घुसा पानी, पटना के 78 स्कूलों को किया गया बंद
शेष जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार, 23 जुलाई को लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसी दिन संताल परगना के कुछ जिलों में भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र ने अलर्ट किया है कि इस दौरान कई स्थानों पर गर्जन और वज्रपात भी हो सकती है। रविवार को राजधानी रांची में छिटपुट बारिश हुई, सोमवार सुबह को रांची के आसमान में बादल छाएं रहें।



