कुत्ते-बकरी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट-पथराव, 9 घायल, 25 लोग गिरफ्तार

कुत्ते-बकरी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट-पथराव, 9 घायल, 25 लोग गिरफ्तार

रोहतासः नासरीगंज थाना क्षेत्र के मरोझियां गांव में एक कुत्ते के बकरी को काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट और पथराव हुआ। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईट-पत्थर चले।

नक्सलियों ने की युद्ध विराम और शांति वार्ता की अपील, अमित शाह के दौरे से पहले आया प्रस्ताव
बुधवार को विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक कुत्ते ने एक बकरी को काट लिया। शुरू में दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुआ और धीरे-धीरे बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। थोड़ी ही देर में गांव की गलियों और घरों पर बड़े-बड़े पत्थर बरसने लगे। इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नासरीगंज में भर्ती कराया गया है।

पिठोरिया में सरहुल शोभा यात्रा पर हुए हमले को लेकर थाने में FIR हुआ दर्ज,आदिवासी संगठन ने की है कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना के बाद नासरीगंज थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे फिर एसपी रोशन कुमार भी पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी रोशन कुमार ने बताया कि मरोझियां गांव में एक जानवर को पीटने को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया। इस पत्थरबाजी में करीब 9 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now