विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल,विराट रामायण मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल,विराट रामायण मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

डेस्कः पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथोलिया स्थित जानकी नगर में बने रहे Virat Ramayan Mandir में शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े सहस्र लिंगम की स्थापना के लिए की जानेवाली पीठ पूजा का उत्साह उत्कर्ष पर है। बड़ी संख्या में शिवभक्तों की भीड़ राम जानकी पथ पर पैदल चल पड़ी है। विराट रामायण मंदिर में शिवलिंग स्थापना के बाद पूजा-अर्चना करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, सायल कुणाल, सांसद शांभवी चौधरी सहित अन्य नेता शामिल हुएं।

Shivling 1768620693160

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में SIT का गठन, भारी फजीहत के बाद सरकार ने उठाया कदम, अब यौन हिंसा मानकर होगी जांच
मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के चारो ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। लोग शिव मंत्र जप कर रहे हैं और महिलाएं महादेव के मंगलगीत गा रही हैं। अब से कुछ ही घंटों बाद महादेव की नगरी काशी समेत विभिन्न इलाकों से आए विद्वान पीठ पूजा की विधि शुरू करेंगे। समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी और उनके पति सायण कुणाल यजमान के रूप में बैठे। सायण कुणाल महावीर मंदिर न्यास पटना के सचिव भी हैं।

Virat Ramayan Mandir 1

 

मधेपुरा-वीरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा में घुसी कार, 4 लोगों की मौत
याद रहे कि 20 जून, 2023 को विराट रामायण मंदिर के निर्माण के लिए शिलापूजन का कार्य धार्मिक न्यास परिषद पटना के तत्कालीन अध्यक्ष आर्चाय किशोर कुणाल के नेतृत्व में की गई थी। तब से लगातार डेढ़ वर्षों तक प्रतिदिन ढाई सौ मजदूरों ने काम किया और जमीन के अंदर सौ फीट से कुल 3102 स्तंभ खड़े किए।नींव का कार्य पूरा करने के बाद परिसर में आधारपीठ तैयार किया गया, उसपर आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में बनाये गये 33 फीट ऊंचे व 33 फीट मोटे सहस्रलिंगम की स्थापना होनी है।

Untitled design 1 7

संदिग्ध आतंकी ने धर्म बदलने के लिए युवती को धमकाया था, रांची के NIA कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे।सम्राट चौधरी ने X पोस्ट के जरिए इस कार्यक्रम को लेकर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “पूर्वी चंपारण के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के स्थापना समारोह के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह दिव्य आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन गौरव को और अधिक सशक्त करेगा।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now