तीन बार महिला के पैर में लिपटने के बाद सांप ने डसा, 3 किलोमीटर कंधे पर ढोकर जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 25, 2025

तीन बार महिला के पैर में लिपटने के बाद सांप ने डसा, 3 किलोमीटर कंधे पर ढोकर जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

पलामू: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चौखड़ा के इलाके में पहाड़ पर एक महिला को सांप ने डस लिया। जंगल और पहाड़ के बीच जहां महिला को डसा गया वहां कोई सड़क नहीं थी। पास ही पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे उन्हे महिला के सांप कांटने की सूचना मिली। इसके बाद जवानों ने तीन किलोमीटर तक महिला को कंधे पर ढोकर नीचे उतारा और एंबुलेंस पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया।

ATS ने रांची में 60 लाख रुपये कैश किये बरामद, 109 करोड़ के अवैध निकासी मामले में कार्रवाई
दरअसल, नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चौखड़ा की रहने वाली महिला जंगल में लकड़ी चुनने के लिए गई हुई थी। लड़की चुनने के दौरान ने सांप ने तीन बार महिला के पैर पर अटैक किया। तीन बार सांप महिला के पैर से लिपटा, झटका देकर महिला सांप को हटा दे रही थी। बार-बार पैर में लिपटने के दौरान सांप ने महिला को डस लिया। इसी दौरान नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन पहाड़ पर चलाया जा रहा था। थाना प्रभारी को महिला के सांप काटने की सूचना मिली तो पुलिस जवानों के साथ महिला को कंधे पर ढोकर एंबुलेंस तक पहुंचा और फिर उसे छतरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

See also  झारखंड में जीते 71 विधायक करोड़पति; कौन सबसे दौलतमंद, किसके पास सबसे कम संपत्ति?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now