पत्नी का युवक से था अवैध संबंध, फोटो देखाने के बहाने पति को बुलाया, गला रेतकर कर दी हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 4, 2026

पत्नी का युवक से था अवैध संबंध, फोटो देखाने के बहाने पति को बुलाया, गला रेतकर कर दी हत्या

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक की हत्या कथित प्रेम संबंध में कर दी गई। मंगलवार की देर रात गोला रोड़ स्थित गांधी पुस्तकालय के सामने वाली गली में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान एक पान दुकानदार के रूप में हुई।

तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान,खेलती थीं टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम
घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले गई लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी और एएसपी नगर सुरेश कुमार ने घटनास्थल और सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की।मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से युवक की पत्नी का एक ज्वेलरी दुकान में काम करने वाले युवक से प्रेम संबंध था।मंगलवार सुबह पति को इस संबंध की जानकारी मिली, जिसके बाद घर में विवाद और मारपीट हुई। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के बाद हत्या की साजिश रची गई।

See also  मुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की हत्या ,बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर मौत के घाट उतारा

बिहार से गायब 5 लड़कियां दिल्ली में बरामद, पूछताछ में सामने आया हैरान करने वाला कारण
किसी ने फोन कर फोटो दिखाने के लिए बुलाया: परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात खाना खाने के बाद युवक सोने की तैयारी कर रहा था। तभी उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने पत्नी का कुछ फोटो दिखाने की बात कहकर उन्हें गोला रोड स्थित शुभराज स्वीट्स हाउस के पास की गली में बुलाया था। गुस्से में मनोज वहां चले गए। कुछ देर बाद उसी गली में उनका शव मिलने की सूचना मिली।
पत्नी के प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका: पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही है कि कॉल कर बुलाने वाले व्यक्ति ने ही वारदात को अंजाम दिया। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि मृतक की मां ने एक युवक का नाम बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

See also  जयराम महतो देंगे सीपी चौधरी और मथुरा महतो को चुनौती ! झारखंड भाषा खातियान संघर्ष समिति ने किया गिरिडीह से उम्मीदवारी का एलान

लोकसभा में पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर दिया बयान, विपक्ष ने एपस्टीन की तस्वीर दिखाई
मृतक की हैं दो बेटियां: परिजनों ने बताया कि युवक के पिता की मौत तब हो गई थी, जब वह मात्र चार साल के थे। करीब नौ साल पहले उनकी शादी वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र लगभग पांच और सात वर्ष है।घटना के बाद पत्नी दोनों बेटियों को लेकर घर से निकल गई थी।सदर अस्पताल में उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे पानी भी चढ़ाया गया।
पहले भी हो चुका था हमला: परिजनों का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी मनोज पर हमला करने की कोशिश हो चुकी थी, जिससे परिवार पहले से डरा हुआ था।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  10 दिनों के अंदर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत का रहस्य! ओझा का दिया भभूत तेल में मिलाकर खा रहा थे! इसी से मौत की आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now