रांची से पटना जा रही फ्लाइट का टायर हुआ पंक्चर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

रांची से पटना जा रही फ्लाइट का टायर हुआ पंक्चर

रांचीः गुरूवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक अजीबोगरीब घटना से हड़कंप मच गया। रांची से पटना जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का टायर पंक्चर होने से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद इस विमान को रांची में ही ग्राउंडेड करना पड़ा। इसी विमान में लखनऊ जाने वाले यात्री भी सवार थे। घटना का पता चलते ही सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद इस उड़ान को रद्द कर दिया गया, जिसके चलते इसमें सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शिबू सोरेन को आया पैरालाइसिस अटैक, रघुवर दास ने हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, गुरूजी के जल्द स्वस्थ्य होकर झारखंड लौटने की कामना
मिली जानकारी के अनुसार, यह विमान दोपहर 3:15 बजे कोलकाता से रांची में लैंड हुआ था। लैडिंग के बाद जब एप्रन पर विमान की नियमित जांच की गई तो अगले पहिए में तकनीकी खराबी पाई गई। ऐसे में इस उड़ान को रद्द कर दिया गया और पटना जाने वाले सभी यात्रियों को टैक्सी से पटना के लिए रवाना किया गया, जबकि पटना से लखनऊ जान वाले यात्रियों को कनेक्टिव फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक विमान देर रात को रांची से उड़ान भरेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now