- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

UGC पर सुप्रीम कोर्ट ने वहीं किया जो मैंने कहा, निशिकांत दुबे के बयान पर भड़के लोग, सोशल मीडिया किया जा रहा ट्रोल

UGC पर सुप्रीम कोर्ट ने वहीं किया जो मैंने कहा, निशिकांत दुबे के बयान पर भड़के लोग, सोशल मीडिया किया जा रहा ट्रोल

डेस्कः UGC के नये नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई रोक के बाद इसको लेकर भी खूब बयानबाजी हो रही है। नेताओं से लेकर आम लोगों तक सब अपनी अपनी राय दे रहे है। वहीं गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे अपने बड़बोले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है।

 

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक,कहा- इसकी भाषा में स्पष्टता नहीं, केंद्र को कमेटी बनाने का आदेश
कभी सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस के खिलाफ विवादित बयान देने वाले निशिकांत दुबे ने यूसीजी को लेकर आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा है कि कोर्ट ने वहीं किया जो मैंने कहा। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने कहा है कि निशिकांत दुबे का बयान बहुत ही गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, क्या सुप्रीम कोर्ट का फैसला बीजेपी निर्धारित करती है। क्या भाजपा ने अदालतों पर कब्जा कर लिया है।

WhatsApp Image 2026 01 29 at 7.23.10 PM

UGC गाइडलाइन को लेकर छिड़ी बहस में कूदे निशिकांत दुबे-कहा-PM मोदी के रहते सवर्ण जाति को …
निशिकांत दुबे ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि UGC पर गाली देने वाले सभी ज्ञानी,पिछले 2 दिनों से संसद जा रहा हूँ,किसी राजनीतिक दल के किसी सदस्य ने इसपर चर्चा तक करना मुनासिब नहीं समझा? उल्टा जिस सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में EWS को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर गरीब की सुध ली,उसी को गाली । मैं दुबारा आपसे करबद्ध निवेदन करता हूँ कि मोदी जी पर भरोसा रखिए, संविधान की धारा 14 एवं 15 के तहत ही देश के क़ानून चलेंगे । सुप्रीम कोर्ट ने वही किया जो मैंने कहा...

WhatsApp Image 2026 01 29 at 7.09.38 PM

UGC विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान,उत्पीड़न के नाम पर दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा
निशिकांत दुबे के इस बयान के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों ने निशिकांत दुबे पर जमकर भड़ास निकाली। बीजेपी सांसद को खरी-खोटी सुनाने के साथ ही लोगों ने केंद्र में चल रही मोदी सरकार को भी नहीं बख्शा। निशिकांत दुबे के विपक्ष में खूब सारे कमेंट्स आये। लोगों ने अपने-अपने तरीके से अपना गुस्सा निशिकांत दुबे के खिलाफ निकाला।
देखिये कैसे लोगों ने निशिकांत दुबे को किया ट्रोल

1 172 153 154 175 136 137 68 59 410 411 512 5

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now