रांचीः झारखंड की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो रही हैं। सरकार उन्हें सेवा विस्तार नहीं देगी। नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सरकार के स्तर पर मंथन तेज हो गया है। तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें अनिल पालटा, प्रशांत सिंह और एमएस भाटिया शामिल हैं।
विनय चौबे के खिलाफ IAS अधिकारी अमित कुमार ने दी गवाही, 164 के तहत दिया बयान
डीजीपी के चयन को लेकर राज्य सरकार ने जनवरी 2025 में एक समिति का गठन किया है। इसी समिति की अनुशंसा पर अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाया गया था। ऐसा राज्य में पहली बार हुआ था, जब यूपीएससी की बयाय राज्य सरकार की समिति ने डीजीपी का चयन किया था। यदि इस बार भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है, तो इन तीन नामों पर विचार किया जा सकता है। पहले डीजीपी की निुयक्ति यूपीएससी के माध्यम से होती थी।



