आ गई है भीषण गर्मी, इस बार लू लगा देगी कर्फ्यू, बच्चों का रखें ख्याल, बेवजह धूप में ना निकलें, मौसम विभाग की चेतावनी, अप्रैल,मई और जून तक असर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 1, 2024

झारखंड में आज और कल लू और बारिश दोनों, कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

दिल्लीः इस बार मौसम का मिजाज बहुत गरम रहने वाला है । अप्रैल की पहली तारीख को आसमान से आग उगलते सूरज ने चेतावनी दे दी है कि तपिश से बचकर  वरना अस्पताल पहुंच जाओग। जी हां भारतीय मौसम विभाग ने गर्मी के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है जिसके मुताबिक अप्रैल और मई में भीषण गर्मी पड़ने वाली है । इतनी गर्मी की सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

IMG 5250 IMG 5249

 मौसम विभाग के मुताबिक  अप्रैल से जून के दौरान, देश के अधिकाांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की सांभावना है । केवल पूर्व  और उत्तर-पूर्व  भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत 
के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ेगी । मौसम विभाग ने कहा है कि अप्रैल, मई, जून के दौरान 
देश के अधिकाांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है । 

सबसे बड़ी बात है कि इसी दौरान देश भर में सात चरणों में चुनाव होने वाले है इन हालातों में रैलियों, सार्वजनिक कार्यक्रमों में असर पड़ सकता है । ख़ासतौर से उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भारत में गर्मी का असर चुनाव पर भी पड़ने की आशंका है ।

See also  हेमंत सोरेन की पहल का असरः कैमरून में फंसे झारखंड के मजदूरों के घर वापसी की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now