देवघर एयरपोर्ट पर 170 यात्रियों के साथ 39 मिनट तक हवा में मंडराता रहा विमान, खराब मौसम की वजह से नहीं हो सकी लैंडिंग

देवघर एयरपोर्ट पर 170 यात्रियों के साथ 39 मिनट तक हवा में मंडराता रहा विमान, खराब मौसम की वजह से नहीं हो सकी लैंडिंग

देवघरः खराब मौसम और बारिश के कारण रविवार की शाम में दिल्ली से देवघर आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट करीब 39 मिनट तक हवा में चक्कर लगाती रही। तय समय की तुलना में देरी से विमान की लैंडिंग हुई, जिससे यात्रियों को कुछ देर तक परेशान होना पड़ा।

धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली
दिल्ली से देवघर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट का निर्धारित आगमन समय शाम 7.35 बजे था, लेकिन देवघर में अचानक मौसम खराब हो गया और हल्की बारिश के साथ घने बादल छा गये। विजिबिलिटी कम होने से विमान को तत्काल लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इस कारण फ्लाइट करीब 39 मिनट तक देवघर एयरपोर्ट के उपर मंडराती रही। मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद पायलट को लैंडिंग की अनुमति दी गयी। इसके बाद विमान ने रात 8.14 बजे सुरक्षित रूप से देवघर एयरपोर्ट पर लैंड किया। इस फ्लाइट में कुल 170 यात्री सवार थे। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। तब विमान में मात्र एक मिनट का इंधन शेष था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now